🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
एसकेआरएयूः ‘वेल्यू एडेड’ उत्पादों के विक्रय के लिए ‘स्टाल’ की तैयारी , कुलपति ने ली बैठक, ‘क्वालिटी एज्यूकेशन’ पर दिया जोर
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
एसकेआरएयूः ‘वेल्यू एडेड’ उत्पादों के विक्रय के लिए ‘स्टाल’ की तैयारी , कुलपति ने ली बैठक, ‘क्वालिटी एज्यूकेशन’ पर दिया जोर
बीकानेर, 11 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी सिंह ने बुधवार को कृषि महाविद्यालय में बैठक ली।
प्रो. सिंह ने ‘क्वालिटी एज्यूकेशन’ पर जोर दिया तथा कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी समझें एवं विश्वविद्यालय की साख के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेज प्रारम्भ करने तथा स्किल एवं पर्सनलटी डवलपमेंट के विशेष सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि प्रोफेसर भी समय-समय पर यू.जी. क्लासेज में जाएं। विद्यार्थियों को कॅरियर निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन दें। विश्वविद्यालय से अधिक से अधिक जेआरएफ, एसआरएफ तथा नेट चयनित विद्यार्थी निकलें, ऐसे प्रयास हों। उन्होंने विद्यार्थियों को एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री से जोड़ने का सुझाव दिया, जिससे एन्त्रेप्रेन्योर्स तैयार हो सकें। विश्वविद्यालय के ‘वेल्यू एडेड’ उत्पादो के विक्रय के लिए विश्वविद्यालय का ‘स्टाल’ तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि कृषि महाविद्यालय, किसानों के लिए त्रैमासिक पत्रिका निकाले।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की रैंकिंग सुधार तथा एक्रीडिएशन टीम के समक्ष बेहतर प्रदर्शन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी ‘टीम भावना’ से कार्य करें। शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी फाइलें व्यवस्थित हों। उन्होंने महीने में कम से कम दो बार स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया। प्रो. सिंह ने कहा कि हर विभाग के पास प्रोजेक्ट हों। शिक्षण कार्य से संबंधित पावर पाइंट प्रजेंटेशन तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि कक्षाओं में सभी आधारभूत सुविधाएं हों तथा नियमित कक्षाएं लगें। इनका औचक निरीक्षण किया जाएगा।
महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. आई. पी. सिंह ने स्टाफ एवं विद्यार्थियों की स्थिति, रिसर्च कार्य, पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं की व्यवस्थाओं, उपलब्धियों तथा भावी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान कुलसचिव प्रो. राजेश शर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. ए. के. शर्मा सहित महाविद्यालय शैक्षणिक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
------
किसानों ने देखा विभिन्न कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण
बीकानेर, 11 सितम्बर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, देशव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम एवं स्वच्छता ही सेवा के शुभारम्भ समारोह का सीधा प्रसारण बीछवाल सहित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कार्यरत सातों कृषि विज्ञान केन्द्रों में किया गया। इन कार्यक्रमों का शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मथुरा में किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार देशभर के 687 कृषि विज्ञान केन्द्रों में इसका सीधा प्रसारण किया गया है। इसी श्रृंखला में विश्वविद्यालय द्वारा भी बीकानेर, लूनकरणसर के अलावा चूरू, जैसलमेर, श्रीगंगानगर पोकरण तथा झुंझुनूं केवीके में भी यह प्रसारण हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं में होने वाले रोगों के निदान के प्रति जागरुक करना तथा इनका उपचार करना है। उन्होंने पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान के लाभ बताए तथा इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. अशोक विज ने कहा कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 11 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक समस्त पशु चिकित्सालयों एवं उपकेन्द्रों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा पशुओं में मुंहपका-खुरपका रोग के निदान के लिए टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वार घर-घर जाकर वंचित पशुओं का वेक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। सहायक निदेशक डाॅ. जेनुअल आबेदिन ने कार्यक्रमों के बारे में बताया। केन्द्र प्रभारी डाॅ. दुर्गासिंह ने आभार जताया। संचालन डाॅ. उपेन्द्र कुमार मील एवं डाॅ. सुशील कुमार ने किया।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...