🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
किसानों ने देखा विभिन्न कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण
बीकानेर, 11 सितम्बर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, देशव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम एवं स्वच्छता ही सेवा के शुभारम्भ समारोह का सीधा प्रसारण बीछवाल सहित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कार्यरत सातों कृषि विज्ञान केन्द्रों में किया गया। इन कार्यक्रमों का शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मथुरा में किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार देशभर के 687 कृषि विज्ञान केन्द्रों में इसका सीधा प्रसारण किया गया है। इसी श्रृंखला में विश्वविद्यालय द्वारा भी बीकानेर, लूनकरणसर के अलावा चूरू, जैसलमेर, श्रीगंगानगर पोकरण तथा झुंझुनूं केवीके में भी यह प्रसारण हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं में होने वाले रोगों के निदान के प्रति जागरुक करना तथा इनका उपचार करना है। उन्होंने पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान के लाभ बताए तथा इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. अशोक विज ने कहा कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 11 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक समस्त पशु चिकित्सालयों एवं उपकेन्द्रों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा पशुओं में मुंहपका-खुरपका रोग के निदान के लिए टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वार घर-घर जाकर वंचित पशुओं का वेक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। सहायक निदेशक डाॅ. जेनुअल आबेदिन ने कार्यक्रमों के बारे में बताया। केन्द्र प्रभारी डाॅ. दुर्गासिंह ने आभार जताया। संचालन डाॅ. उपेन्द्र कुमार मील एवं डाॅ. सुशील कुमार ने किया।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...