सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सरोवरों पर वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज में देव, ऋषि व पितरों का तर्पण, बाजारों में देशी घी की मिठाइयों के स्टॉल सजे
बीकानेर, 14 सितम्बर। श्राद्धपक्ष में शनिवार से अपने पूर्वजों व पितरों की आत्मतृप्ती व मोक्ष की भावाना को लेकर दान-पुण्य, गरीबो, असहायों, बाई-बेटी, सुहासिनों और ब्राह्मणों को भोजन करवाने, कागलों को कागगोस और गायों को गौग्रास, हराचारा खिलाने का सिलसिला शुरू हो गया।
जस्सूसर गेट के बाहर के अंदर व बाहर, दम्माणी चौक, आचार्यों का चौक, भुजिया बाजार, गंगाशहर, दाऊजी मंदिर मार्ग, गंगाशहर सहित अनेक स्थानों पर मिठाई की अस्थाई दुकानें मुख्य मार्गों पर लग गई है। इन अस्थाई दुकानों में रियायती दर पर मिठाई के साथ कचौरी व भुजिएं भी बिक्री किए जा रहे है। कई हलवाइयों, सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी दुकानें लगाई है।
संसोलाव, हर्षोलाव, धरनीधर, देवीकुंड सागर, शिवबाडी व कोलायत के कपिल सरोवर आदि स्थानों पर 15 दिन तक लगातार वैदिक मंत्रोच्चारण से देव,ऋषि व पितरों का तर्पण किया जाएगा। हर्षोलाव तालाब में नियमित तर्पण करने वाले तथा आयोजन में प्रमुख सहयोगी फूलसा सेवग ने बताया कि वयोवृद्ध पंडित नथमल पुरोहित के शिष्य पंडित गोपाल ओझा यजुर्वेद की संहिताओं से सुबह सवा पांच बजे, तिल, जौ, चावल, भस्मी, डाभ अंगूठी व कुसा आदि सामग्री से तर्पण करवा रहे है। उन्होंने बताया कि अमावस्या को भगवान शिव व विष्णु का अभिषेक व उसके बाद वैदिक मंत्रों से हवन किया जाएगा। पंडित गोपाल ओझा धरनीधर महादेव मंदिर परिसर के तालाब में भी श्रद्धालुओं को तर्पणा करवाएंगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...