सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर। आमेर विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता
सतीश पूनिया को राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने
पर भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केन्द्रीय नेतृत्व का
आभार प्रकट किया है।
आमेर विधायक सतीश पूनिया को भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने से राजस्थान राज्य में पार्टी में नई जान आ गई है । यह बात बीकानेर देहात के भाजपा अध्यक्ष व नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने प्रेस को जारी बयान में कही ।
उन्होंने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के पोषक श्री पूनिया कुशल संगठनकर्ता, किसानों के प्रतिनिधि, अनुभवी नेता व कार्यकताओं के मनोबल को ऊंचा बनाए रखने वाले बेजोड़ नेता हैं । हमारा विश्वास है कि इनके नेतृत्व में भाजपा निश्चय ही नई ऊंचाइयां छूएगी ।
शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाशआचार्य ने कहा कि पूनिया के अनुभवों एवं संगठनात्मक कौशल
से प्रदेश भाजपा परिवार नयी उचाइयॉ प्राप्त करेगा। शहर भाजपा
के मोहन सुराणा, पाबूदान ंिसंह राठौड़, अशोक प्रजापत, कुन्दन
सोनी, किसन मोदी, सलीम जोईया, अरूण जैन, विजयसिंह
पडि़हार, मधुरिमा सिंह, दिनेश महात्मा, शिवकुमार रंगा, अर्जुन
सिंह, अरविन्द किशोर आचार्य इत्यादि नेताओं ने भी प्रसन्नता
व्यक्त की।
भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में
कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिठाई बाँटकर खुशियां
मनाई। इस अवसर पर पंकज गहलोत, झमनलाल गजरा, सोनू
चड्ढा, दीपक गहलोत, विजय उपाध्याय, गौरव चौधरी, आदि
उपस्थित थे।
भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय के नेतृत्व
में पटाखे छोड़कर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गई। विजय
उपाध्याय ने कहा कि सतीश पूनिया सबको साथ लेकर चलने
वाले जननेता हैं। इस अवसर पर मंडल महामंत्री रामरतन
आचार्य, पार्षद श्यामसुंदर चांडक, रमेश चौहान, गौरीशंकर
सांखला, जितेंद्र गहलोत, महेंद्र सिंह राठौड़, मोनिका गहलोत,
अन्नपूर्णा स्वामी आदि मौजूद रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने
आतिशबाजी कर मिठाईया बांटी। भाजपा नेता जेपी व्यास ने कहा
कि सतीश पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष बनने से प्रदेश के कार्यकर्ताओ
में और अधिक ऊर्जा का संचार होगा। जिला उपाध्यक्ष
आनन्दसिंह भाटी, मो. रमजान अबासी, भाजपा नेता सांगीलाल
गहलोत, चन्द्र मोहन जोशी, कमल किशोर शर्मा, पूर्व मण्डल
अध्यक्ष हनुमानसिंह चावड़ा, मोतीलाल हर्ष, पार्षद राजा सेवग ने
खुशी व्यक्त ही है। सतीश पूनिया को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष
बनाये जाने पर बीकानेर देहात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जालम
सिंह भाटी व पूर्व पार्षद सुनील बांठिया ने खुशी व्यक्त की है।
भाटी व बांठिया के अनुसार पूनिया लबे समय से संगठन के
विभिन्न पदों पर रह कर कार्य कर चुके हैं। इन्हें संगठन चलाने
का पूर्ण अनुभव है। पूनिया सहृदय व सबको साथ लेकर चलने
वाले व्यक्ति है। इनको इस पद पर आसीन करने से निश्चित रूप
से राज्य में भाजपा संगठनात्मक दृष्टि से नयी मजबूती के साथ
एकजुटता के साथ उभरेगी। आने वाले निकाय चुनावों में भी
भाजपा राज्य में अपना परचम लहरायेगी।
देहात भाजपा की ओर से सतीश पूनिया के प्रदेश अध्यक्ष
बनने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांट कर
एवम् पटाखे फोड़ कर प्रसन्नता व्यक्त की। देहात भाजपा
जिलाध्यक्ष एवम् नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, भाजपा
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामगोपाल सुथार, जालम सिंह भाटी,
पूर्व जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद, पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ
मेघवाल, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, जिला महामंत्री
सवाई सिंह तंवर, जिला उपाध्यक्ष कुभाराम सिद्ध, चपालाल
गेदर, शिवरतन शर्मा, गोरधन भादू, पूराराम ढाका, भंवर नैण,
सुशीला सुथार, रामेश्वर जनागल (देशनोक), विनोद गिरी
गुसांई, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धूड़ाराम डेलू, नवरतन सिंह
सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगीड़, मदन
दास स्वामी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष हुमाराम मेघवाल, ओम
प्रकाश मेघवाल, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नायक ने
सतीश पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
भाजपा नेता अशोक भाटी ने बताया कि सतीश पूनिया जैसे
संजीदा व्यक्तित्व के प्रदेशाध्यक्ष से धरातल पर काम करने वाले
भाजपा के आम कार्यकर्ता मन में संगठन के प्रति निष्ठा एवम्
विश्वास बढ़ा है। देर रात तक सतीश पूनिया को बधाई देने का
क्रम चलता रहा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...