सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
महासंघ एकीकृत : नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष चंपावत का स्वागत होगा बीकानेर जिलाध्यक्ष पुरोहित के निवास पर
एकीकृत महासंघ के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष केसर सिंह चंपावत आज बीकानेर में
दिनांक 14 सितम्बर 2019, बीकानेर। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी
महासंघ एकीकृत के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष केसर सिंह चंपावत दोपहर सवा
12 बजे बीकानेर आएगें यहां पर वे तुरन्त ही महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं
प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित के निवास स्थान पर जाएंगे जहाँ महासंघ की
जिला कार्यकारिणी से मुलाकात करेगें जहां संघ के पदाधिकारी उनका
स्वागत सत्कार करेगें।
महासंघ के प्रवक्ता विनय थानवी ने बताया कि एकीकृत महासंघ के पूर्व
प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौधरी कि सेवानिवृति के पश्चात 11 सितम्बर
को जयपुर स्थित जल भवन में आयोजित चुनाव के दौरान दौरान संतोष विजय को 31
मतों से पराजित कर विजयी हुए।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...