डॉ. श्रवण पूर्व और किशन संवाल पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष बने
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
श्री कुम्हार महासभा
डॉ. श्रवण पूर्व और किशन संवाल पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष बने
बीकानेर। रविवार को जिला कोर कमेटी कुम्हार विकास संस्थान बीकानेर, की शहर बीकानेर के पूर्व व पश्चिम विधानसभा की एक सामूहिक बैठक मोहता भवन के प्रांगण में संरक्षक सोहनलाल प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक कोर कमेटी अध्यक्ष मूलचंद बोरावड़ द्वारा कोर कमेटी में बनाए गए नए सदस्यों का अभिनंदन किया गया। सभी स्थाई सदस्यों एवं समाज के गणमान्य परम सम्मानित समाज बंधुओं से विधानसभा पूर्व-पश्चिम का सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चयन करने का आग्रह किया गया। विचार-विमर्श के बाद डॉ श्रवण कुमार मानधनिया को पूर्व विधानसभा तथा किशन संवाल को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर बैठक अखाराम गेदर, रामचंद्र घोड़ेला, लूणाराम गेदर, मनोज गेदर, संतोष प्रजापत, कैलाश कालोड़, श्रवण कुमार मंगलाव, हीरालाल भोभरिया, नारायण मंगलाव, शिवरतन चांदोरा तथा समाज के उपस्थित लोगों ने दोनों अध्यक्षों का अभिनन्दन किया।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...