twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️ खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
सहकारी फसली ऋण ऑनलाईन पंजीयन जारी, फण्ड उपलब्ध
बीकानेर । रजिस्ट्रार महोदय की अध्यक्षता में आयोजित विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग में बताया कि सहकारी फसली ऋण ऑनलाईन पंजियन एवं वितरण योजना 2019 के अन्तर्गत बीकानेर जिले में पंजिकृत सदस्यों हेतु पर्याप्त मात्रा में राज्य सरकार द्वारा फण्ड उपलब्ध करवा दिया गया है तथा पूर्व में प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति में सौ नये सदस्यों की बाध्यता को समाप्त कर उक्त सीमा को बढ़ा कर प्रति समिति दो सौ नये सदस्यों के ऑनलाईन पंजियन किये जा सकते हैं। अतः समिति कार्य क्षेत्र के वे किसान जो सहकारिता से नहीं जुड़े हुए हैं वे अपना पंजियन करवाकर सहकारी फसली ऋण पर्याप्त कर सकते हैं। साथ ही कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए खरीफ ऋण वितरण की अवधि दिनांक 31.08.2019 से बढ़ाकर 30.09.2019 कर दी गई है। इसी के साथ जिन कृषकों का बायोमैट्रीक फिंगर प्रिंट कैप्चर न होने के कारण आधार आधारित अभिप्रमाणन नहीं होने के कारण पंजियन नहीं हो पा रहा था उन सदस्यों के लिए शाखावार ग्रीवेन्स रिड्रेशल ऑथिरिटी (ळत्।) की नियुक्ति भी की जा चुकी है। अतः जिन सदस्यों का उक्त कारण से पंजियन नहीं हो पा रहा था उन सदस्यों का भी सहकारी फसली ऋण योजना में ऑनलाईन पंजीयन हो पायेगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...