🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
सतीश पूनिया बने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
सतीश पूनिया के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर शहर और देहात भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है ।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने खुशी जाहिर करते हुए कहा केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के सच्चे, मेहनती, लगनशील कार्यकर्ता को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर एक मिसाल कायम की है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और एक ऐसे व्यक्तिव को पार्टी की कमान सौंपी है जो पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से व्यक्तिगत स्नेह रखते है। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा सतीश पूनिया की नियुक्ति से कार्यकर्ताओ में जोश भर गया और सदस्य्ता अभियान प्रदेश संयोजक रहते हुए पूनिया के नेतृत्व में राज्य में साठ लाख नये सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है।
पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा,सुरेश शर्मा,अशोक प्रजापत,वेद व्यास,जिला मंत्री विष्णु पुरी,सलीम जोइया,प्रवक्ता मनीष सोनी,कार्यालय प्रभारी सुशील शर्मा,अरुण जैन,युवा मोर्चा के गोपाल अग्रवाल,दुष्यन्त तंवर ने सतीश पूनिया को दूरभाष पर शुभकामनाएं देकर खुशी जाहिर की।
वहीं देहात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जालमसिंह भाटी, पूर्वपापार्षद सुनील बांठिया ने कहा है कि पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...