सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
दिव्यांग सेवा संस्थान में बताया हिंदी का महत्व
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
दिव्यांग सेवा संस्थान में बताया हिंदी का महत्व
दिव्यांग सेवा संस्थान में हिंदी दिवस मनाया गया इस अवसर पर मूक बधिर, मानसिकता मंदता वाले बालक बालिकाओं ने हिंदी का महत्व समझा
संस्थान प्रधान जेठाराम ने sign language में कहा कि वैसे तो भारतीय विभिन्नताओ वाला देश है, यहां हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति राजनीति और ऐतिहासिक पहचान है, हिंदी भाषा भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत सालों से अंग्रेजों के गुलाम था इसी वजह से इसका प्रभाव भाषा पर भी पड़ा हिंदी दिवस को जानना जरूरी हैं, ताकि लोगों में यह याद रहेगी हिंदी उनकी राजभाषा है, हम सभी को हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना हमारा कर्तव्य हैं, आप सभी को भाषा का इस्तेमाल करना होगा तभी भाषा का विकास होगा, भाषाओं का युवाओं पर भी ध्यान रखा जाए।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के जिला अध्यक्ष रोहिताश कांटिया, ने बताया कि हिंदी भाषा से हम अपने विचार एक दूसरे को प्रकट करते है । इस लिए हिंदी भाषा का ज्यादा ज्यादा से सरकारी कार्यालयो में उपयोग होना चाहिए। तभी भाषा का विकास होगा।
महेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान उसकी भाषा और उसकी संस्कृति से होती है प्रत्येक देश की अपनी विशेष भाषा और संस्कृति होती है ।
इस अवसर पर मूक बधिर सुमन सनवाल, मोनिका जीनगर, साहिल अबासी, कंचन शर्मा, मुस्कान, अइसा बानो, नेहा चोरडिया, संतोष देवी आदि मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...