ताकि समाज उसे कमजोर समझना बंद कर दें - कविता स्वामी
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा
‘कौशल सबके लिए ’ कार्यक्रम
एवं तैयार उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन
हुनर की शक्ति से महिलाएं अपनी मजबूत पहचान बनाएं
ताकि समाज उसे कमजोर समझना बंद कर दें - कविता स्वामी
बीकानेर 08 सित., 2019। ‘‘ महिला शक्ति शिक्षा के साथ-साथ हुनर भी प्राप्त करें और समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करें ताकि समाज उसे कमजोर समझना बंद कर दें। ’’ ये उद्बोधन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कविता स्वामी, अधीक्षक, बालिका गृह, बीकानेर ने जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर की ओर से 08 सितंबर - विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर राष्ट्र उन्नति विद्यालय नं. 1, लालगढ़ में आयोजित ‘कौशल सबके लिए (ैापसस थ्वत ।सस)’ एवं तैयार उत्पाद प्रदर्शनी कार्यक्रम में व्यक्त किए।
श्रीमती कविता स्वामी ने कहा कि विभिन्न साक्षरता कार्यक्रमों के माध्यम से पुरूषों के साथ महिलाओं का भी साक्षरता प्रतिशत निरंतर बढ़ा है। ऐसी स्थिति में शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बनानी होगी। आज आॅन लाईन मार्केंटिंग के कारण वैश्विक बाजार तक सबकी पहुंच बन गई है। इसलिए महिलाएं हुनर प्राप्ति के पश्चात् अपने हुनर को आॅन लाईन मार्केंटिंग से पूरे विश्व में प्रचारित और विकसित करें। साथ ही उन्होंनें आगाह भी किया कि अपने विकास की राह में प्रतिद्वंद्विता के दोष से सदा बचें रहें और सहयोगात्म दृष्टिकोण का विकास करें।
कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्थान की अध्यक्ष डाॅ. विभा बंसल ने कहा कि शिक्षा और हुनर हमें यह अनुभव कराते हैं कि दोनों किसी भी प्रकार से अलग-अलग नहीं हैं। शिक्षा और हुनर हमारे विकास से मजबूत आधार हैं और दोनों ही निरंतर अभ्यास मांगते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला शक्ति के विकास से परिवार और समाज के साथ देश की भी गरिमा बढ़ती है।
संस्थान के उपाध्यक्ष श्री अविनाश भार्गव ने कहा कि जब हम सक्षम होते हैं तो हमें जागरूक भी होना आवश्यक है। क्योंकि बिना जागरूकता के हर प्रकार की शिक्षा, हुनर और आत्मनिर्भरता समाज के विकास के काम नहीं आती।
इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री रामलाल सोनी ने अपनी बात में कहा कि युवा शक्ति देश की संपत्ति है। जब यह शक्ति एक साथ संगठित होकर देश के विकास के लिए कार्य करेगी तो देश नित नई ऊंचाइयों को छू-सकेगा। युवा शक्ति की आत्मनिर्भरता के लिए उसे आधुनिक समय के साथ तकनीकी और बुनियादी विकास का कौशल प्राप्त करना बहुत आवश्यक है।
स्थानीय वार्ड पार्षद शमी उल्ला ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए स्वरोजगार से जुड़ने का आहवान किया।
कार्यक्रम के अपनी बात सत्र में खुश्बु, जाहनवी सुडिया, नूरजहां, सोनू कंवर, डिंपल गहलोत, नगमा आदि ने जन शिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोेजगार-स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर की अपनी सफलता की कहानियों की अभिव्यक्ति दी। उन्होंने कहा कि जन शिक्षण संस्थान द्वारा जो कौशल प्रशिक्षण संचालित किए जा रहे हैं वे बहुत ही गुणवतापूर्ण एवं अनुशासित हैं। इससे कौशल सबके लिए की बात पूरी तरह लागू होती है।
इसी क्रम ने संस्थान की अनुदेशिकाओं की ओर से श्रीमती वहिदा खातून ने प्रशिक्षण से जुड़े अनुभवो अभिव्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान के प्रशिक्षण महिला शक्ति के लिए आशा की किरण के समान हैं।
कार्यक्रम में आगंतुकों का स्वागत करते हुए जन शिक्षण संस्थान,बीकानेर के कार्यक्रम अधिकारी श्री ओमप्रकाश सुथार ने कार्यक्रम की अवधारणा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों की ओर से तैयार उत्पाद की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। आगंतुक अतिथियों ने अपने कर-कमलों से इस हुनर प्रदर्शनी का शुभारंभ कर प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्द्धन किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। संस्थान की नत्थुसर बास की प्रशिक्षुओं द्वारा स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के कार्यक्रम सहायक उमाशंकर आचार्य, तलत रियाज, संस्थान की अनुदेशिकाओं में फातमा बानो, सकीला बानो, सुनिता गहलोत, ममता कच्छावा, रोशन परवीन, मूली देवी, पूजा कच्छावा के साथ स्थानीय समुदाय की ओर से हाजी बशीर अहमद, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद असलम, प्रतिभा यादव आदि की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी श्री महेश उपाध्याय द्वारा आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...