सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
श्री प्रीति क्लब एवं माहेश्वरी सदन जस्सूसर गेट बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में 15 दिवसीय निःशुल्क एक्यूप्रेशर पद्धति चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रेस-विज्ञप्ति जारी करते हुए क्लब अध्यक्ष घनश्याम कल्याणी ने बताया कि 15 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 15 सितम्बर 2019 से 29 सितम्बर 2019 तक माहेश्वरी सदन जस्सूसर गेट मे होगा, जिसका समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। श्री प्रीति क्लब संरक्षक मगनलाल चाण्डक ने बताया कि इस शिविर में 560 स्थानों से अधिक आयोजित शिविरों में सेवाऐं दे चुके जसवंतगढ़ निवासी वर्तमान कोलकाता निवासी डाॅ. ललित सोमानी द्वारा सेवाएं दी जायेगी।
क्लब सचिव नारायण दास दम्माणी व सहसचिव रमेश करनाणी ने बताया कि इस शिविर में मुख्य रूप से असाध्य रोग जैसे लकवा, पोलियो, गठिया, दमा, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, माईग्रेन, साईनस, साईटिक आदि रोगों का निःशुल्क इलाज किया जायेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...