twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर डूडी की हत्या की साजिश की एसओजी जांच की मांग को लेकर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता रखी गई। देहात अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में शांति, अमन चैन को बिगाड़ने के लिए साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को ज्ञापन देकर अवगत कराया जायेगा। डूडी की हत्या की साजिश का खुलासा होने से किसानों, युवाओं में बेचैनी, चिंता है। उनकी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो। जिला प्रमुख सुशीला सिंवर, डॉ तनवीर मालावत, बिश्नाराम सियाग, गजेंद्र सांखला, सुषमा बारूपाल, सुनीता गौड़ ने कहा कि रामेश्वर डूडी एक कर्मठ राजनेता है उनकी किसी से शत्रुता नहीं है। श्यामसुन्दर बिश्नोई तो हत्या की साजिश का हिस्सा है। साजिशकर्ता परदे के पीछे है। इस अवसर पर अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
✍️






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...