खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
स्वयं को देखें तथा जाने-साध्वीश्री शशि प्रभाश्रीजी
बीकानेर, 8 अगस्त। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणिप्रभ सूरिश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती प्रवर्तिनी वरिष्ठ साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा. गुरुवार को ढढ्ढा कोटड़ी में प्रवचन में कहा कि सम्यक दर्शन प्राप्ति के लिए स्वयं को देखे तथा जाने तथा अनंतानुबंध कर्मों को दूर करें। उन्होंने कहा कि समकित यानि सम्यक् दर्शन में रहने वाला प्रत्येक प्राणी सर्वज्ञ व भव्य बन सकता है। बाह्य सुखों की कामना व भावना रखने पर सम्यक् दर्शन की प्राप्ति नहीं होगी। आत्मा व परमात्मा के असली स्वरूप को जानने से असली सुख प्राप्त होता है। क्रोध मान, माया लोभ अनंताअनुबंधी कर्म है। इनके 16-16 भेद है। इन कषायों को दूर नहीं करने पर सम्यक् दर्शन की प्राप्ति संभव नहीं है। सभी कषाय व अनंतानुबंधी कर्म हमें नरक में ले जाने वाले है। अनंतानुबंधी कर्मोंं के प्रति सावधान रहे। साध्वीजी ने कहा कि आगामी दिनों आने वाले संवत्सरि पर्व से पूर्व मन, वचन व काया की सफाई करें। कर्मों के कर्जे को सहनशीलता व क्षमा से उतारें । कर्म किसी को नहीं छोड़ता है, समता से ही कर्मों के कर्ज का चुकारा हो सकता है। साध्वीश्री सौम्यगुणा श्रीजी ने भजन के मुखड़े ’’जान स्वभाव को, जान स्वरूप् व तत्व ज्ञान के मर्म को’’ सुनाते हुए कहा कि अपने स्वभाव में रहे तथा प्रवृृति को जाने । संसार व सांसारिक वस्तुओं, सुख-वैभव के प्रति मोह नहीं रखकर परमात्मा के प्रति मोह रखे । अपने आपको जाने तथा कर्मो की निर्जरा के लक्ष्य से मोक्ष की ओर आगे बढ़े। दिल्ली के वरिष्ठ श्रावक उत्तम चंद ढढ्ढा व सिलचर के विजय चंद नाहटा का श्रीसंघ की ओर से अभिनंदन किया गया । रक्तदान शिविर 11 को- खरतरगच्छ व स्वाधीनता दिवस पर 11 अगस्त को सुबह नौ बजे डागा, सेठिया व पारख मोहल्ले के महावीर भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। पी.बी.अस्पताल के रक्त बैंक की यूनिट रक्त का संकलन करेंगी। शिविर के लिए नियमित युवक-युवतियां व श्रावक-श्राविकाएं नामांकन करवा रहीं है। क्या करोगे तब जब प्राण तन से निकले-खरतरगच्छ दिवस के उपलक्ष्य में 12 अगस्त सोमचार को सुबह नौ बजे से प्रवर्तिनी साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा. के सान्निध्य में ’’क्या करोगे तब जब प्राण तन से निकले’’ कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में चैन्नई बंधुबेलड़ी के मोहन भाई-मनोज भाई आत्म चेतना जागृत करने वाली प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के लाभार्थी वरिष्ठ श्रावक बाबू लाल, घेवर चंद, संतोक चंद, नरेन्द्र कुमार मुसरफ परिवार होंगेे। वरिष्ठ श्रावक सुन्दर लाल सेठी को श्रद्धंाजलि बीकानेर, 8 अगस्त। सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ श्रावक 82 वर्षीय सुन्दर लाल सेठी ने बुधवार को नश्वर देह को त्याग दिया। उनके उठावने के बाद बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने चिंतामणि जैन मंदिर व सुगनजी महाराज के उपासरे में परमात्म नाम स्मरण के साथ उन्हें श्रद्धंाजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में प्रवर्तिनी साध्वीश्री शशि प्रभा जी.म.सा. के सान्निध्य में साध्वीश्री संयम पूर्णा .मसा ने शांति पाठ व नवंकार महामंत्र का जाप कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करवाई। साध्वीश्री संयमपूर्णा म.सा. ने कहा कि स्वर्गीय सुन्दरलाल सेठी देव, गुरु व धर्म के प्रति कर्तव्य निष्ठ श्रावक थे । उन्होंने सुगनजी महाराज के उपासरे व उसमें भगवान अजीतनाथ जी के मंदिर और शिवबाड़ी के गंगेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर के जीर्णोंद्धार व विकास कार्य सहित संघ व समाज के कार्यों अनुकरणीय भूमिका निभाई।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...