खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सरजमीं सांस्कृतिक संध्या मे वायु सेना भी दिखायेगी शौर्य की झलक
सच्चाई पढ़ें ।
सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
सरजमीं सांस्कृतिक संध्या मे वायु सेना भी दिखायेगी शौर्य की झलक
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
सरजमीं सांस्कृतिक संध्या मे वायु सेना भी दिखायेगी शौर्य की झलक
बीकानेर, 09 अगस्त। बीकानेर फाउण्डेशन की औपचारिक शुरूआत देश के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति मेंं आयोजित सरज़मीं कार्यक्रम के साथ होगी। देशभक्ति से ओत प्रोत ‘सरज़मी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय एमएम ग्राउण्ड में सायं 7 बजे देश भक्ति के गीतों और नाट्यों से तैयार सांस्कृतिक समारोह होगा। यह जानकारी संसथा के सचिव कमल कल्ला और पदाधिकारियों ने होटल वृंदावन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
इनका होगा सम्मानः
समारोह मे वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, बीकानेर मूल के जाने माने प्रवासी उद्योगपतियों, विशिष्ट व्यक्तित्व को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है व इनका सम्मान भी किया जायेगा।
सौ कलाकार बांधेंगे देशभक्ति की समां
समारोह में बीकानेर मूल के ऐसे कलाकार जो संगीत के क्षेत्र में देश विदेश में अपनी बड़ी पहचान बना चुके हैं वे अपनी संगीतमयी प्रस्तुतियाँ देंगे। कोलकाता के सौ कलाकारों द्वारा सजीव चित्रमय नाट्य मंचन होगा। सभी कलाकार समन्वय संस्था जुडे़ हैं जो पूर्व में सेना के राष्ट्रीय व विभिन्न राज्यों के मुख्य समारोहों में अपनी जोशीली प्रस्तुतियां दे चुके हैं और अब अपने बीकानेर के लोगों के बीच देशभक्ति का जज्बा पेश करेंगे।
वायु सेना भी करेगी शिरकत
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप मे वायुसेना भी अपने शौर्य का प्रदर्शन करेगी जिसमे देश की लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट शिरकत करेंगी। इस दौरान वायु सेना द्वारा जगुआर विमान के लिये जनजागरूकता की 5 मिनट का विशेष वीडियो डाक्युमैंट्री भी दिखाई जायेगी।
आठ हजार लोग एक साथ बैठेंगे
आयोजन स्थल पर सुगम तरीके से व्यवस्था करते हुए अलग-अलग ब्लाॅक मिलाकर आठ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। महिलाओं और बच्चों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है तथा विशिष्ट व्यक्तियों को कार्ड के द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है।
सघन हो रहा है प्रचार प्रसारः
‘मीडिया प्रभारी आनन्द आचार्य’ के साथ ही आयोजन समिति के डाॅ अमित पुरोहित, राहुल व्यास, पिन्टु राठी, साजिद सुलेमानी, बुलाकी हर्ष, राजेश रंगा द्वारा नुक्कड़ सभाओं, शैक्षणिक संस्थाओं व भ्रमण पथ पर आमजन से रूबरू होकर आमंत्रण दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से जन सुविधाएं
प्रशासनिक स्तर आयोजन की तैयारियों के लिये एडीएम शैलेन्द्र देवड़ा (नगर) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एएसपी पवन मीणा के नेतृत्व में पुलिस व ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेवारी रहेगी। आयोजन स्थल के पास नगर निगम द्वारा पानी, फायरबिग्रेड की गाड़ी, जन-सुविधा वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी । आयोजन से पूर्व यूआइटी व पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क पेच वर्क करवाया जा रहा है तथा शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को आमंत्रित किया जा रहा है।
आयोजन समिति में भरत थानवी, मनोज व्यास, वीरेन्द्र किराडू, बुलाकी हर्ष, ’ट्रस्टी हंसराज डागा, सीतराम कच्छावा, गुलाब गहलोत, मिलन गहलोत, सुमनेश रंगा, संजय पुरोहित, जतिन व्यास सहित बहुत से लोग प्रत्यक्ष जुड़े हुए है और विभिन्न आयोजन कमेटियों के तहत तैयारियों को युद्ध स्तर पर पूरा कर रहे हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...