खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने की जनसुनवाई एवं अभाव अभियोग सुने / विकास कार्यों का किया निरीक्षण
लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में लगे झूलों का सही करवाया जायेगा / स्काउट गाइड युनिट लीडर बेसिक कोर्स
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने किया शिविर अवलोकन/ विकास कार्याे में महिलाओं की भूमिका व सहभागिता विषय पर बैठक आयोजित / कलक्टर ने पौधारोपण किया
बीकानेर,08 अगस्त। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी द्वारा गुरूवार को अपने आवास पर अभाव अभियोग निराकरण एवं जनसुनवाई की गई, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने उपस्थित होकर भाटी को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। ग्राम छनेरी के निवासियों विक्रम सिंह, माधोसिंह, सवाई सिंह, तनवीर सिंह व अन्य ने ग्राम में सार्वजनिक ट्यूबवैल स्वीकृत करवाये जाने की मांग की, रूपाराम मेघवाल ने नोखड़ा टोल नाका से कम्पनी द्वारा हटाये गये लगभग 200 कार्मिकों ने उपस्थित होकर श्री भाटी को अवगत करवाया की कम्पनी ने अकारण हठधर्मितापूर्वक एक साथ लगभग 200 कार्मिकों को हटा दिया जिससे उनके सम्मुख भरण-पोषण की समस्या आ गई है अतः उन्हें पुनः नोखड़ा टोल नाका पर लगवाया जावे। इस पर भाटी ने कम्पनी अधिकारियों से बात कर स्थानीय कार्मिकों को प्राथमिकता देते हुये पुनः कार्य पर लगाने हेतु चर्चा की। अधिकारियों ने भी मंत्री भाटी को इन कार्मिकों की नियुक्ति हेतु आश्वस्त किया।
ग्राम सादोलाई के निवासियों ने रा.प्रा.वि. 150 बच्चों को अध्ययनरत बताते हुये क्रमोन्नति की मांग की, ग्राम बीठनोक की रा.उ.मा.वि. में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, गणित विषयाध्यापक एवं कम्प्यूटर कक्ष में इन्टरनेट सुविधा की मांग भी ग्राम वासियों द्वारा की गई। ग्राम टांट ग्रा.पं. सीलवा तह.- नोखा के ग्रामवासियों ने अपने ग्राम को नव प्रस्तावित ग्रा.पं. केड़ली में सम्मिलित न कर यथावत ग्रा.पं. सीलवा में रखे जाने की मांग की। जगदीश सिंह चैधरी व अन्य ने ग्राम बांगड़सर के खसरा नं. 804, 842 में आबादी भूमि स्वीकृत किये जाने की मांग की। बांगड़सर सरपंच बतुला बानों व ग्रामीणों ने चक 10 क्व्ठठ खेरू खां की ढाणी में नवीन पाठशाला खोलने की मांग की। ग्राम बांगड़सर निवासी रूधनाथ सिंह, दीप सिंह, भंवर कंवर, संतोष कंवर आदि ने अपनी जमीन चक 2 च्ठड से हटाकर चक 838.600 से जुडवाने की मांग की। ग्राम मोखा खालसा कोलायत के निवासियों ने जलहौद के माध्यम से वंचित ढाणियों में पाईप लाईन द्वारा जलापूर्ति की मांग की। कानाराम, नरसिंगाराम आदि ने ओड एवं बाजीगर परिवारों को जैसलमेर जिले में कृषि भूमि आवंटन के पूर्व में जारी आदेश को लागू करवाने की मांग की। दलित समाज सेवा समिति गिराजसर के अनेकों सदस्यों ने रतनाराम मेघवाल की ढाणी में प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत करवाने की मांग की। महेन्द्र कस्वां, मघाराम, बृजलाल भादू आदि ने चक 11 एएम अक्खुसर व 4 बीएमआर आबादी में सड़क निर्माण की मांग की।
नगर विकास न्यास के पूर्व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी गौरी शंकर द्वारा पुनः न्यास कार्यालय में लगाने की मांग की गई। सच्चियाय गौ सेवा समिति गोगडियावाला भड़ल ने चारा भण्डारण के लिये गोदाम एवं टीन शेड की स्वीकृति की मांग की। ग्राम गौड़ो की ढाणी के निवासियों ने ग्राम के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के चार दिवारी निर्माण की मांग की। देवकिसन प्रजापत निवासी मण्डाल चारणान ने विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने में मदद की मांग की। राधवदास श्री सेवा समिति सोवा ने रा.मा.वि. सोवा में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत विषयों के अध्यापकों की नियुक्ति की मांग की साथ ही सोवा ग्राम को पृथक नवीन पंचायत बनाने की मांग की। ग्राम टांट तहसील नोखा के निवासियों ने ग्राम की रा.उ.प्रा.वि. को रा.मा.वि. में क्रमौन्नत करने बाबत् आग्रह किया। ग्राम सालासर के निवासियों ने नालबडी से सालासर तक सड़क निर्माण की मांग की। चक 8 बीडी पूगल के बबलू सिंह, महेन्द्र सिंह आदि ने भूमि के नियमन की मांग की। ग्राम डाईयां पं.स. बीकानेर के निवासियों ने ग्राम के रा.प्रा.वि. को रा.उ.प्रा.वि. में क्रमौन्नत किये जाने का ज्ञापन प्रस्तुत किया।
बीकानेर शहरी क्षेत्र से पहुंचे अनेक व्यक्तियों ने पी.बी.एम. हाॅस्पिटल केम्पस के ट्राॅमा, हार्ट, टी.बी., मधुमेह, न्यूरोलाॅजी विंग आदि में प्रवेश हेतु मेजर पूर्ण सिंह सर्किल की ओर के बड़े गेट को बंद किये जाने से आमजन को हो रही परेशानी से अवगत करवाते हुये इसे खुलवाने की मांग की। गांव सत्तासर छत्तरगढ से यासीन खां/मांगे खां - खातेदारी सनद राजस्व रिकार्ड में अंकन बाबत् तथा मुरली मनोहर पुत्र श्री रामकिसन ग्राम कोलासर ने पूर्ण राशि जमा करवाने के बावजूद बकाया भूमि आवंटन की मांग की। खेतोलाई बुधान दियातरा, रतनाराम मेघवाल की ढाणी गिराजसर, बालिका प्राथमिक विद्यालय खारिया पातावतान व मण्डाल चारणान तथा गिरधारी राम की ढाणी नोखड़ा में नवीन विद्यालय खुलवाने की मांग मंत्री भाटी के समक्ष रखी। भाटी ने प्रत्येक व्यक्ति को आश्वस्त किया की राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों के अनुरूप सार्वजनिक हित के सभी कामों को पूर्ण प्राथमिकता से सम्पन्न करवाया जायेगा साथ ही व्यक्तिगत समस्याओं का भी नियमानुसार हल निकाला जायेगा। इस बाबत उन्होंने लगातार दूरभाष पर सम्बंधित अधिकारियों से इन जन समस्याओं के समाधान पर चर्चा करते हुये उन्हें त्वरित कार्यवाही कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिये।
----
विकास कार्यों का किया निरीक्षण
लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में लगे झूलों का सही करवाया जायेगा / स्काउट गाइड युनिट लीडर बेसिक कोर्स
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने किया शिविर अवलोकन/ विकास कार्याे में महिलाओं की भूमिका व सहभागिता विषय पर बैठक आयोजित
जिला कलक्टर ने मंदिर परिसर में गणेश मंदिर के पास तैयार हुए मंच और चैकी के गत् दिनों में हुई बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त होने पर इस कार्य को शुक्रवार से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्मीनाथ मंदिर में 25 लाख रूपये से होने वाले विकास कार्य शुरू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और ठेकेदार को अगले तीन दिन में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी से कहा कि अगर ये कार्य शुरू नहीं होते है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्हांेंने मंदिर परिसर में टूटे हुए झूलों को ठीक करवाने और नए झूले लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीज से पहले ये सभी झूले लग जाने चाहिए ताकि तीज पर महिलाएं इनका उपयोग कर सके। इस कार्य के लिए उन्होंने श्रद्धालु गिरिराज उपाध्याय से कहा कि झूले कहां लगेंगे,इसके बार में अभियन्ता को बताएगे तथा इन कार्यों की प्रगति की जानकारी देंगे। उन्होंने हाल ही मंदिर के नए प्रवेशद्धार की डिजाइन सही नहीं किए जाने पर इसे तोड़कर नए सिरे से बनाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर और नगर निगम आयुक्त प्रदीप के.गवांडे ने गंगाशहर क्षेत्र का भ्रमण किया और सड़क व नालियों व स्ट्रीट लाइट का अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने आयुक्त को टूटी सड़क और नालियों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
-----
स्काउट गाइड युनिट लीडर बेसिक कोर्स
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने किया अवलोकन/ विकास कार्याे में महिलाओं की भूमिका व सहभागिता विषय पर बैठक आयोजित
जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने गुरूवार को शिविर का निरिक्षण किया। शिविर संचालक प्रहलाद राय जांगिड ने शिविर परिचय प्रस्तुत किया। संभागियों द्वारा सामुहिक गान एवं नृत्य की प्रस्तुतियों दी गई। जिला कलक्टर द्वारा संभागियों के साथ वृक्षारोपण किया भी किया गया।
गौतम ने कहा कि स्काउट गाइड की भूमिका सदैव सामाजिक सरोकारों से जुडी रही है और इस प्रकार प्रशिक्षत अध्यापक-अध्यापिकाओं के माध्यम से विद्यालयों में स्काउट गाइड जब जुडेगंें तो निश्चित ही देश के लिये सुनागरिक बनेगें।
शिविर में बीकानेर के मण्डल सचिव देवानंद पुरोहित एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड संतोष निर्वाण ने स्कार्फ एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। प्रशिक्षण केन्द्र पर स्काउटमास्टर व कबमास्टर बेसिक एवं एडवांस कोर्स, गाइड केप्टिन बेसिक एवं एडवांस कोर्स तथा फलाॅक लीडर बेसिक कोर्स सहित पांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मानमहेन्द्र सिंह भाटी ने आभार व्यक्त करते हुये शिविरार्थियों की दैनिक दिनचर्या एवं शिविर के दौरान होने वाले आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, पायनियरिंग, मैपिंग आदि प्रशिक्षणों की जानकारी दी। आज ही ब्लाॅक जिला जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर देवीसहाय सैनी एवं ब्लाॅक जिला शिक्षा अधिकारी लूनकरनसर तरूण कुमार गौड ने संभागियों को संबोधित किया। विजयसिंह सहारण, रामावतार शर्मा, सुगनाराम चैघरी, जसवंतसिंह राजपुरोहित, बंजरंगलाल स्वामी, चिरंजीलाल शर्मा, राजेन्द्र, बंशीलाल, किशनाराम कांटिया, जयवीरसिंह, सुभिता गिल, ज्योतिरानी महात्मा, राजकुमारी मारू, संतोष शेखावत, खैरूनिशा,कुमकुम कटारिया, सावित्री आदि द्वारा संचालन एवं सहसंचालन किया जा रहा है।
------
विकास कार्याे में महिलाओं की भूमिका व सहभागिता विषय पर बैठक आयोजित
आरयुआईडीपी सीएपीसी के अनिल सिंह ने महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता व स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि गंदगी से बीमारी और बीमारी से गरीबी की दोस्ती को अलग कर हम सबको मिलकर गंदगी को भगाना होगा। इस मौके पर मित्तल ने प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज प्रणाली के फायदे, उपयोग एवं रखरखाव के साथ ही इस कार्य में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पी.एस.सी., आरयूआईडीपी बीकानेऱ के सामुदायिक अधिकारी बी.एल. गोठवाल ने बताया कि समाज विकास में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। अतः विकास कार्यो की जानकारी महिलाओं को होनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी के सहयोग के बिना किसी भी प्रकार के विकास की कल्पना बेमानी होगी ।इस अवसर पर महिलाओं को आरयूआईडीपी काम में सहयोग करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में राजबाला,निर्मला व सीओटी के सदस्य रेखा सुथार, तेजश्री सोलंकी व रवि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय में जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम संभागियों के साथ पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेन्द्र चैधरी ने कहा कि हमारे देश में जन जागरण की आवश्यकता है,क्योंकि विश्व में सबसे ज्यादा एसटीएच हमारे देश में है जिसके कारण 1-14 वर्ष तक की आयु के 220 मिलियन बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा है । डॉ चैधरी ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को पूरे देश में एक साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अगस्त एवं फरवरी माह में ऐलबेन्डाजोल वर्ष में दो गोली खानी पड़ती है ।यह बीमारी 1 से 19 आयु वर्ष के बच्चों में होने की संभावना अधिक होती है।
कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से बताते हुए रेडक्राॅस सोसायटी के सचिव विजय खत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का आगाज अनुशासित तरीके से अनुशासित विद्यार्थियों के लिए किया गया है। उन्होंने एनसीसी कैडेट का आह्वान किया कि वह अपने घर परिवार एवं जानकार लोगों को इस संक्रमणों के बारे में बताये। उन्होंने कहा कि बच्चों के समय-समय पर नाख़ून काटना, हाथ धोना, खुले में शौच नहीं जाना एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें ।
इण्डियन रेडक्राॅस बीकानेर के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी बीकानेर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत का कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि बहुत अधिक बिमारियों का इलाज खुद की समझ और चेतना जागृति से ही हो जाता है। राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस पोषण तंत्र को दुरस्त रखने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के निदान की जागरूकता लाने का यह सबसे बड़ा अभियान है । पूरे देश में बतीस करोड़ बयासी लाख बच्चों को गोली खिलाने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कर्नल अशोक सिंह राठौड़ ने बताया कि एनसीसी के 500 से अधिक कैडेट शिविर के उपरांत जागरूकता का कार्य करेंगे । उन्होंने वर्तमान में शिविर में बच्चों को ऐलबेन्डाजोल नामक दवा निशुल्क उपलब्ध करवाने एवं बीमारी से बचने का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रेडक्राॅस सोसायटी एवं चिकित्सा विभाग का आभार व्यक्त करते हैं ।
कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ योगेन्द्र तनेजा एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ विनोद असवाल ने कहा कि बच्चों को कुपोषित होने से बचाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए इस दवाई का उपयोग करने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि बच्चों में यह समस्या अधिक होने की संभावना के कारण आज के दिन सम्पूर्ण भारत में यह दिवस मनाया जा रहा है, वर्ष में दो गोली छ माह के अन्तराल में खानी होगी। उन्होंने कहा कि इस गोली का कोई साइड इफेक्ट नहीं है । कार्यक्रम में आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य सहित अनेक लोगों ने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के संदर्भ में संवाद किया ।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...