खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की वैब का लोकार्पण 11 को
--------------------------------------------------------------
तकनिकी विवि के वीसी करेंगे जन-अर्पण। कवि गोष्ठी भी होगी
====================================================
श्रीडूंगरगढ/बीकानेर । 9 अगस्त 2019 । भाषा, साहित्य, संस्कृति, कला, इतिहास, शोध और पुरातत्व के क्षेत्र में विगत 60 वर्षो से सक्रीय संस्था राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ की गतिविधियों के लोक जुड़ाव हेतु इसकी वैबसाइट का लोकार्पण 11 अगस्त को श्रीडूंगरगढ के संस्कृति सभागार में किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्थाध्यक्ष श्याम महर्शि ने बताया कि प्रातः साढे दस बजे आयोज्य इस समारोह में तकनिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच. डी. चारण संस्था की वैबसाइट जनअर्पित करेंगे । इस भव्य समारोह के विषिष्ट अतिथि समाजसेवी गोविंद ग्रोवर और इंटेक बीकानेर चैप्टर के कन्वीनर पृथ्वीराज रतनू होंगे । इंजिनियरिंग कॉलेज, बीकानेर के सहायक प्रोगामर कपिल व्यास सूत्रधार के रूप में शिरकत करेंगे।
संस्था के मंत्री बजरंग शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के ख्यात कविगण मंजू गर्ग, मधुर परिहार, शंकरसिंह राजपुरोहित, मनीषा आर्य सोनी और मनोज चारण अपनी रचनाएं साझा करेंगे ।
संयोजक रवि पुरोहित ने बताया कि साहित्य अकादमी, दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर, माध्यमिक शिक्षा विभाग सहित अनेक संस्थानों से सम्बद्ध-मान्यता प्राप्त संस्था की राष्ट्रीय गतिविधियों के व्यापक प्रचार की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वैब के लोकार्पण के साथ ही संस्था की शोध पत्रिका ‘जूनी ख्यात’ और लोक चेतना की राजस्थानी त्रैमासिकी ‘राजस्थली’ भी ऑनलाईन उपलब्ध होगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...