सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
जनाना अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट करो, रोजाना किसी एक विभाग की होगी समीक्षा
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर, 22 जुलाई। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने पीबीएम अस्पताल के जनाना अस्पताल को नवनिर्मित जनाना अस्पताल के भवन में शिफ्ट करने में हो रही देरी के बारे प्रसूति विभागाध्यक्ष डाॅ.सुदेश अग्रवाल से जानकारी ली और कहा कि शीघ्र ही नए भवन में का कार्य शुरू करें। उन्होंने डाॅ.अग्रवाल की इस दलील को दरकिनार कर दिया कि स्टाफ और बैड (पलंग) की संख्या कम होने के कारण इसे शिफ्ट नहीं किया जा सकता।
जिला कलक्टर गौतम सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कहा कि कुछ वर्ष पूर्व अस्पताल परिसर में जनाना अस्पताल का निर्माण हो गया था तथा इसका उद्घाटन कर आमजन को समर्पित भी कर दिया गया था। मगर आज दिनांक तक नए भवन में जनाना अस्पताल का स्थानांतरित नहीं होना बहुत गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि जो भी कमियां है, उसे दूर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन थिएटर में दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं, पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड सहित आवश्यक स्थानों पर ऑक्सीजन गैस की पाइप लाइन जैसे कार्य तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए डीएमएफटी के माध्यम से एक बड़ी धन राशि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में और अधिक सुविधा मिले, इसके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा धनराशि की मांग की जाती है, तो वह भी उपलब्ध करवाई जाएगी, लेकिन जनाना अस्पताल नए भवन में जल्द से जल्द स्थानांतरित होना चाहिए, ताकि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में गुणात्मक सुधार आ सके।
प्रतिदिन एक विभाग की होगी समीक्षा- जिला कलक्टर ने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निस्तारण करने में अधिकारी और गति लाएं, विशेषकर जिन विभागों में 6 माह से पुराने प्रकरण लंबित है, उन सभी का निस्तारण अगले 1 सप्ताह में किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अब मंगलवार से प्रतिदिन एक विभाग के संपर्क पोर्टल के दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी, ताकि पंजीकृत प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो तथा संबंधित को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से विलंब करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अगर किसी अधिकारी द्वारा पोर्टल पर गलत सूचना दर्ज करवाई जाती है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए राज्य सरकार को लिखा जाएगा।
जल शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा में अभियान को लेकर जारी सभी स्वीकृतियों को मूर्त रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि विभागों की निष्क्रियता से जिले की रेटिंग गिरेेगी। उन्होंने जल शक्ति अभियान में श्रमदान पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए और कहा कि चार ब्लाॅक की सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक दिन श्रमदान का कार्यक्रम आयोजित करें। उन्हांेने अधिकारियों से कहा कि इस अभियान में विशेष रूचि ले और प्रचार-प्रसार के साथ-साथ भौतिक लक्ष्यों को प्राप्त करें। उन्होंने मनरेगा के अभियन्ता को निर्देश दिए कि जिन सैनेट्री डिग्गियों की स्वीकृतियां जारी हो चुकी है, उनकी सफाई का कार्य शीघ्र शुरू करें ।
जिला कलक्टर ने कहा कि जो कॉलोनियां कॉलोनाइजर द्वारा विकसित की गई है, उन सभी कॉलोनियों में भी पीने का पानी सुगमता से उपलब्ध हो जाए, इसके लिए नगर विकास न्यास के अभियंता श्रवण कुमार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा कॉलोनाइजर प्रतिनिधियों के साथ एक मीटिंग अगले दो दिनों में रखकर सभी कॉलोनियों को पानी देने के लिए तख्मीना बनाएं। उन्होंने ट्रोमा सेन्टर में सीटी स्केन मशीन लगाने के निर्देश दिए और राजश्री योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना में लाभार्थियों को भुगतान समय पर करें।
बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.देवेन्द्र चैधरी, प्राचार्य मेडिकल काॅलेज डाॅ.एच.एस.कुमार,अधीक्षक पीबीएम डाॅ.पी.के.बेरवाल, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकाररिता विभाग एल.डी.पंवार सहित पानी-बिजली,श्रम विभाग आदि के अधिकारी उपस्थित थे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...