सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
उच्च शिक्षा मंत्री से मिले विश्वविद्यालय अधिकारी
वेतन विसंगति दूर करने के लिए समिति गठन की घोषणा पर जताया आभार
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

बीकानेर, 20 जुलाई। राजकीय विश्वविद्यालयों में कार्यरत अधिकारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाने की घोषणा पर शनिवार को विश्वविद्यालय अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी से सर्किट हाउस में मुलाकात की तथा उनका आभार जताया।
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा विधानसभा में बजट अभिभाषण में उच्च स्तरीय समिति गठित किए जाने की घोषणा की। इससे विश्वविद्यालय अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने की ओर कदम बढ़ा है। इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान भाटी ने समिति गठन के उपरांत शीघ्र रिपोर्ट प्राप्त करने तथा इन सिफारिशों को वित्त विभाग से मंजूरी का विश्वास दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में डाॅ. एस. के. गोदारा, निर्मल भार्गव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...