सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य विषयों के व्याख्याताओं के पद स्वीकृत नहीं होने पर निदेशालय पर देंगे धरना, रेस्टा की जिला कार्यकारिणी के चुनाव होंगे 28 को...
बीकानेर...राजस्थान वरिष्ट शिक्षक संघ (रेस्टा) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद की अध्यक्षता में राम मंदिर पार्क जवाहर नगर में किया गया।जिसमें वरिष्ट अध्यापकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने कहा कि संघ पिछले लंबे समय से राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य विषयों के व्याख्याताओं के पद स्वकृत करने की मांग कर रहा है इसके लिए संघ की ओर से निदेशालय पर 13 दिन धरना भी दिया लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है जिससे राज्य के वरिष्ट अध्यापकों में सरकार एवं विभाग के प्रति रोष व्याप्त है ओर 15 अगस्त तक मांग पूरी नहीं हुई तो संघ के बैनर तले निदेशालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत धरना शुरू किया जाएगा। निदेशालय महासचिव शिवकरण सिंह राठौड़ ने कहा कि वरिष्ट अध्यापकों के अंतर मंडल स्थानांतरण पर वरिष्टता का विलोपन नहीं हो साथ ही राज्य के जिन उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 10 में 60 छात्र अध्ययन रत है वहां कला के साथ विज्ञान संकाय भी खोला जाएं। जिला कार्यसमिति सदस्य श्याम सुंदर बिश्नोई ने कहा कि सरकार को एनपीएस की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए।बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 जुलाई को संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन चुनाव के माध्यम से किया जाएगा। बैठक में प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद,निदेशालय महासचिव शिवकरण सिंह,जिला कार्य समिति सदस्य श्यामसुंदर बिश्नोई,विजय बिश्नोई,नवीन शर्मा, भवानी शंकर तंवर,अरिहंत सुराणा,मनमोहन,विनोद ओझा,राधेश्याम,राजेन्द्र कुमार मीणा,लोकेश कुमार मीणा आदि मौजूद थे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...