सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
राजस्थान में 23 तक बारिश के आसार..., निराश न हों ... 2011 में जुलाई के बाद जमकर हुई थी बरसात, उधर पंजाब हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
पंजाब हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी,
इधर राजस्थान में 23 तक बारिश के आसार..., निराश न हों ... 2011 में जुलाई के बाद
जमकर हुई थी बरसात
नहीं, ऊपरी हवा में सर्कुलेशन बनने से डवलप
नहीं हो पा रहा मानसून सिस्टम
जयपुर (हिस)। आषाढ़ बीत चुका है। आज से सावन शुरू है। लेकिन
मौसम विभाग की मानें तो 23 जुलाई तक मूसलाधार बारिश के आसार नहीं
हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
वजह : ऊपरी हवा में सर्कुलेशन बनने से डवलप नहीं हो पा रहा मानसून
सिस्टम। इस हफ्ते भी सिर्फ बूंदाबांदी के आसार हैं।
पर निराश न हों ... 2011 में जुलाई के बाद
जमकर हुई थी बरसात
कुछ ऐसे ही हालात राज्य में सन् 2011 में भी पेश आए थे तब जुलाई में
111.3 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद मानसून सक्रिय हुआ। सित बर
तक 600 मिमी तक पहुंच गया। जबकि जयपुर में मानसून में
528.03 मिमी औसत बारिश है।
चेतावनी
नई दिल्ली (हिस)। मौसम विज्ञान
विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी
मानसून दक्षिण राजस्थान, जम्मू-कश्मीर,
हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों
में सक्रिय हो गया है। यही नहीं पश्चिम
बंगाल, झारखंड और पूर्वी ओडिशा के
ऊपर चक्रवाती दबाव बना हुआ है। वहीं
कर्नाटक में भारी बारिश को लेकर यलो
अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम
विभाग के अनुसार, मासून दबाव का क्षेत्र
हिमालय की तलहटी से दक्षिण की ओर
थोड़ा आगे बढ़कर पंजाब, हरियाणा और
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर नगालैंड तक
फैल गया है। इससे दिल्ली एनसीआर में
बुधवार दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती
रहेगी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश,
तमिलनाडु और कर्नाटक के अंदरूनी
हिस्सों, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों, गोवा,
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा
में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो
सकती है। वहीं असम, मेघालय, सिक्किम,
नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,
झारखंड, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की
संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से कहा
गया है कि पंजाब और उसके आस पास
कम दबाव के कारण चक्रवाती
परिस्थितियां बन रही हैं जिससे इन इलाकों
में भारी बारिश की संभावना है। कर्नाटक
के कुछ हिस्सो में बुधवार को अगले पांच
दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी है।
(साभार हिंद समाचार)
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...