औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
MGSU : "रक्तदान उत्सव 2026 में 83+ यूनिट रक्त संग्रहित
MGSU : "रक्तदान उत्सव 2026 में 83+ यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर, 6 जून 2026 शनिवार
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा संत मीरा बाई सभागार में आयोजित "रक्तदान उत्सव 2026" "रक्तदान-महादान" के संकल्प के साथ शिविर में 83+ यूनिट रक्त संग्रहित किया गया । शिविर में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों, अधिकारियों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्षता कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि रविशेखर मेघवाल, भाजपा युवा नेता, विशिष्ट अतिथि बिशनाराम सियाग, देहात अध्यक्ष कांग्रेस, कुलसचिव यशपाल अहूजा, वित्त नियंत्रक देवेंद्र सिंह राठौड़, पीबीएम से डॉ ऋषि माथुर की टीम, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल, DSW डॉ प्रभुदान चारण, यूनियन अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाट, महासचिव सुभाष चन्द्र, मंच संचालन रामावतार उपाध्याय। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कार्मिक, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और वर्तमान छात्र उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने दी।
शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कुल 83 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। PBM अस्पताल ब्लड बैंक के डॉ ऋषि माथुर की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाट ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और महमानों का स्वागत किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...