औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
वीडियो : आंदोलन करो तो ऐसा... पीबीएम सुधारो जनआंदोलन
सेवादल ने वार्डों, शौचालयों को भी साफ़ किया !
वीडियो : आंदोलन करो तो ऐसा... पीबीएम सुधारो जनआंदोलन
सेवादल ने वार्डों, शौचालयों को भी साफ़ किया !
बीकानेर
PBM हॉस्पिटल में व्याप्त अव्यवस्थाओं में सुधार हेतु चल रहे जन आंदोलन के पाँचवे दिन कांग्रेस - सेवादल के नेतृत्व में PBM अस्पताल के प्रशासन को जाग्रत करने के लिए साफ़-सफाई का कार्य किया।
कार्यकर्ताओं का दावा है कि पीबीएम परिसर सहित कई वार्डों में सफ़ाई की गई, इसके अलावा गंदे शौचालयों को भी इस साफ़ किया गया।
सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल के नेतृत्व में प्रशासन को जगाने के लिए सफाई अभियान चलाया ।
इस अवसर पर देहात सेवादल अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, शहर सेवादल अध्यक्ष अनील व्यास, बड़ी संख्या में कांग्रेस और सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...