योग दिवस फ्लेक्स का विमोचन : ''योगा फॉर हेल्दी एजिंग'' की थीम पर आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 50 दिवसीय “योग दिवस काउंटडाउन” अभियान जारी
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
योग दिवस फ्लेक्स का विमोचन : ''योगा फॉर हेल्दी एजिंग'' की थीम पर आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
50 दिवसीय “योग दिवस काउंटडाउन” अभियान जारी
योग दिवस फ्लेक्स का विमोचन : ''योगा फॉर हेल्दी एजिंग'' की थीम पर आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
50 दिवसीय “योग दिवस काउंटडाउन” अभियान जारी
बीकानेर, 15 जून 2026 सोमवार
21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर तैयारियां जारी हैं। इस वर्ष योग दिवस की थीम ''योगा फॉर हेल्दी एजिंग'' रखी गई है। 2 मई से जारी “योग दिवस काउंटडाउन” अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता, प्रशिक्षण एवं योग कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है।
इसी कड़ी में जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने सोमवार को योग जागरूकता फ्लेक्स का विमोचन किया। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक एवं योग दिवस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार पारीक, सहायक निदेशक डॉ. जितेन्द्र सिंह भाटी, सहायक निदेशक डॉ. रिडमल सिंह राठौड़, डॉ इरशाद रफीक, डॉ हरिराम शर्मा उपस्थित रहे। यह आयोजन जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।
मुख्य समारोह 6 से 8 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसके साथ ही जिला मुख्यालय, सभी ब्लॉक (उपखंड) मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।




Comments
Post a Comment
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...