औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
अवैध जिप्सम खनन की सूचना पर की कार्यवाही
अवैध जिप्सम खनन की सूचना पर की कार्यवाही
बीकानेर, 14 जून। शनिवार रात अवैध जिप्सम खनन की सूचना पर खान विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान तहसील बज्जू के बज्जू तेजपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय परिसर में सरकारी भूमि में खनिज जिप्सम का अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन एवं एक डंपर जब्त किया गया।
मौके पर विद्यालय परिसर में शौचालय एवं पानी की टंकी के निर्माण के दौरान खुदाई में निकले जिप्सम को डंपर में लोड किया जा रहा था।
खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि मौके पर 55 टन खनिज जिप्सम का अवैध खनन पाया गया। मौके पर अवैध खनन करता कोई मौजूद नहीं मिला। इस दौरान कुल 3,30,400 रुपये की शास्ति आरोपित की गई एवं खनिकार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी द्वारा पुलिस थाना बज्जू में अवैध खनन की एफ आई आर दर्ज करवायी गई। कार्यवाही में बज्जू तहसीलदार मदन सिंह यादव, खनिकार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद मय बज्जू पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...