औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर की अनुराधा सोनी ने बनाया एम-सील एपॉक्सी से अनूठा दुपट्टा, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
बीकानेर की अनुराधा सोनी ने बनाया एम-सील एपॉक्सी से अनूठा दुपट्टा, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
बीकानेर, 10 जून बुधवार
बीकानेर की प्रतिभाशाली कलाकार अनुराधा सोनी ने एक बार फिर अपनी अनूठी कला, रचनात्मक सोच और नवाचार के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने एम-सील एपॉक्सी से एक आकर्षक एवं अनोखा दुपट्टा तैयार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस अभिनव कलाकृति को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त हुआ है, जिससे बीकानेर वैश्विक पहचान में इजाफा हुआ है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 10 जून को बीकानेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अनुराधा सोनी ने अपने द्वारा तैयार किए गए एम-सील एपॉक्सी के अनूठे दुपट्टे के साथ-साथ एम-सील से निर्मित अन्य आकर्षक ज्वेलरी एवं कलाकृतियों का भी प्रदर्शन किया। उनके अनुसार - सामान्यतः घरों में मरम्मत कार्यों और सीलिंग के लिए उपयोग की जाने वाली एम-सील एपॉक्सी को उन्होंने अपनी कल्पनाशीलता और मेहनत से एक सुंदर परिधान और आकर्षक आभूषणों में परिवर्तित कर यह सिद्ध किया है कि रचनात्मक सोच से साधारण वस्तुओं को भी असाधारण बनाया जा सकता है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अनुराधा सोनी अपनी विशिष्ट कला के लिए चर्चा में रही हैं। उन्होंने एम-सील से निर्मित अनूठी ज्वैलरी तैयार कर दो बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया था। अब गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने के साथ उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।
इस अवसर पर सूरज देवी सोनी, जुगल किशोर सोनी, मोनिका सोनी, नंदिनी सोनी, किशोर कुमार शर्मा, ममता शर्मा एवं राहुल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने अनुराधा सोनी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
शहर के कला प्रेमियों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अनुराधा सोनी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...