औरों से हटकर सबसे मिलकर
आंधी-तूफान में आयुर्वेदिक अस्पताल की टिन शेड उड़ी, घरों पर गिरी
बीकानेर। शहर में बुधवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान के चलते आयुर्वेदिक चिकित्सालय की छत पर लगी भारी टिन चादरें उड़कर वार्ड संख्या 48 स्थित बांद्रा बास, गोगा गेट क्षेत्र में मकानों पर जा गिरी। हालांकि बड़ा हादसा टल गया लेकिन क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। लोगों ने प्रशासन से यथोचित कार्रवाई की मांग की।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...