बीकानेर : विचलित-चिंतित कर देने वाला मामला... नशेड़ी ने आवारा कुत्तों को लगाए नशे के इंजेक्शन, मौत से आक्रोश मुरलीधर व्यास कॉलोनी में नशेड़ियों का आतंक, महिलाओं से बदसलूकी mp colony bikaner
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : विचलित-चिंतित कर देने वाला मामला...
नशेड़ी ने आवारा कुत्तों को लगाए नशे के इंजेक्शन, मौत से आक्रोश
मुरलीधर व्यास कॉलोनी में नशेड़ियों का आतंक, महिलाओं से बदसलूकी
बीकानेर। शहर की मुरलीधर व्यास कॉलोनी में अज्ञात नशेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कॉलोनी के विभिन्न सेक्टरों में आए दिन हो रही घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। शुक्रवार को थर्ड डी सेक्टर में एक नशेड़ी, जो अत्यधिक नशे की हालत में था, ने सड़क पर आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों से बदसलूकी करनी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके पास काफी मात्रा में नशीली सामग्री मौजूद थी, जिसमें नशे की पुड़ियां और इंजेक्शन शामिल थे। हैरान करने वाली बात यह रही कि उक्त नशेड़ी ने आवारा कुत्तों को भी नशे के इंजेक्शन और पाउडर मिलाकर खिला दिया, जिससे उन बेजुबान जानवरों की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने नशेड़ी को वहां से भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार लौटकर राहगीरों से दुर्व्यवहार करता रहा। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे समाजकंटक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।





No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...