औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण समारोह,
पचीसिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
बाल विवाह विरुद्ध भरे संकल्प पत्र
टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण समारोह,
पचीसिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
ऑल इंडिया टेंट व्यवसाय दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल भी रहे मौजूद
बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित 'से नो टू चाइल्ड मैरिज' अभियान के तहत जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति के सदस्यों से बुधवार को बाल विवाह के विरूद्ध शपथ पत्र भरवाए गए।
राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के प्रदेश संरक्षक एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया को जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति बीकानेर के शपथ ग्रहण समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया | इस सम्मान ऑल इंडिया टेंट डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा, प्रदेश संरक्षक पर्वत सिंह भाटी एवं जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति बीकानेर बीकानेर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र काला के द्वारा पचीसिया को प्रदान किया गया | डॉ जिंदल ने बताया कि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने अपनी सूझबूझ और हाजिर जवाबी के बल पर न केवल व्यापार में सफलता के नए शिखर स्थापित किये बल्कि टेंट व्यवसाय के विशाल संयुक्त परिवार को भी एकजुट रखा | प्रदेशाध्यक्ष रासबिहारी शर्मा ने बताया कि पचीसिया ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा रखते हुए समाजसेवा में भी बड़ा योगदान दिया है | पचीसिया ने बताया कि मेरा मुख्य विजन उद्योग और व्यापार के विकास का रहा है और टेंट व्यवसाय के समक्ष आने वाली हर परेशानियों को संगठन के संरक्षक व औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष होने के नाते दूर करवाना मेरी प्राथमिकता व नैतिक कर्तव्य भी है | साथ ही नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेन्द्र काला एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ तथा इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन देता हूँ | इस अवसर पर पूनमचंद कच्छावा, लोकेश चतुर्वेदी, मदनगोपाल पुरोहित तथा राजस्थान प्रदेश के संभाग तथा जिला अध्यक्ष व प्रबुद्ध टेंट व्यवसायी उपस्थित हुए |
*बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति के सदस्यों को किया जागरूक*
बीकानेर,15 अप्रैल। बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित 'से नो टू चाइल्ड मैरिज' अभियान के तहत जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति के सदस्यों से बुधवार को बाल विवाह के विरूद्ध शपथ पत्र भरवाए गए।
बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक अरुण सिंह शेखावत ने बताया कि विभागीय टीम द्वारा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अपील की गई कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी बाल विवाह की सूचना चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 या 100 या 181 पर तुरंत दें। उन्होंने समिति के सदस्यों से बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए टेंट की सुविधा उपलब्ध ना करवाने की अपील की।
इस दौरान समिति कोषाध्यक्ष श्री भागीरथ गहलोत ने बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी व शपथ दिलवाई गई।
इस जनजागरूक अभियान में चाईल्ड हेल्पलाइन समन्वयक प्रवेश आचार्य एवं चाईल्ड हेल्पलाइन टीम से सरिता राठौड, लक्ष्मीनारायण, अजय और बाल अधिकारिता विभाग आउटरीच वर्कर मोहित मेहरा तथा समिति अध्यक्ष राजेन्द्र काला, सचिव किशनलाल प्रजापत, बुलाकीराम चौधरी मौजूद रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...