Subscribe Us

test

बीकानेर : पीबीएम अस्पताल के विस्तार को लेकर विधायक सिद्धि कुमारी की पहल, चिकित्सा मंत्री को भेजा विस्तृत प्रस्ताव


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर : पीबीएम अस्पताल के विस्तार को लेकर विधायक सिद्धि कुमारी की पहल, चिकित्सा मंत्री को भेजा विस्तृत प्रस्ताव




https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर : पीबीएम अस्पताल के विस्तार को लेकर विधायक सिद्धि कुमारी की पहल, चिकित्सा मंत्री को भेजा विस्तृत प्रस्ताव

बीकानेर में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम बीकानेर पूर्व की विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी ने पीबीएम अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार और सुधार हेतु राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। इस संबंध में गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्य के चिकित्सा मंत्री, को एक विस्तृत पत्र भेजा गया है, जिसमें अस्पताल की वर्तमान स्थिति और बढ़ते मरीज भार को देखते हुए कई आवश्यक सुधारों की मांग की गई है। भाजपा नेता मोहन सुराणा, कुनाल कोचर और मनीष सोनी ने सभी बिंदुओं पर सुझाव दिए और विस्तृत चर्चा कर इस प्रस्ताव को जनहित में अत्यंत आवश्यक बताते हुए विधायिका सिद्धि कुमारी से इसे शीघ्र लागू करवाने का आग्रह किया।
पत्र में प्रमुख रूप से सुपर स्पेशियलिटी सर्जिकल ब्लॉक की स्थापना, मरीजों की सुविधा के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला एवं बच्चों के अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, तथा आपातकालीन सेवाओं को केंद्रीकृत करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। साथ ही, अस्पताल के कुशल संचालन के लिए एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति की मांग भी की गई है।
यह पहल बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों के लाखों मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.