Subscribe Us

test

गर्मी के मौसम और नहरबंदी के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए जिला कलेक्टर ने बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

गर्मी के मौसम और नहरबंदी के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए

जिला कलेक्टर ने बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण





https://bahubhashi.blogspot.com


गर्मी के मौसम और नहरबंदी के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए

जिला कलेक्टर ने बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण


बीकानेर, 11 अप्रैल। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शनिवार को बीछवाल स्थित जलदाय विभाग के रिजर्वायर का निरीक्षण किया तथा पेयजल वितरण व्यवस्था के बारे में जाना। 

जिला कलेक्टर ने कहा कि नहरबंदी और गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग अतिरिक्त सतर्कता रखे। शहरी क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था सुचारु हो तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। अधिकारी प्रत्येक स्थिति पर नजर रखे और कार्मिक संवेदनशीलता से कार्य करें और अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभाग के कंटीजेंसी प्लान के बारे में जाना और इसके अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। 

जिला कलेक्टर ने कहा कि नहरबंदी के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारी, इंदिरा गांधी नहर परियोजना विभाग से समन्वय बनाए रखें तथा पेयजल उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था से समय-समय पर आमजन को सूचित करें। जिला कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान झील पूर्ण क्षमता के साथ भरी हुई थी। जिला कलेक्टर ने कहा कि नहरबंदी से पूर्व तक झील को पूर्ण रूप से भरा रखा जाए, जिससे नहरबंदी के दौरान उपलब्धता के अनुसार प्रत्येक परिवार तक आवश्यक जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके।

इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया, अधिशासी अभियंता नितेश सागर व सहायक अभियंता चंद्र मोहन इस दौरान मौजूद रहे।

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.