Subscribe Us

test

राजस्थान - सड़क पर उतारा कंकराला वीडियो प्रकरण : भड़के मेघवाल, रैली निकाली, कहा - वीडियो फर्जी, एडिटेड गोविन्दराम बोले - मंत्री पुत्र की भूमिका संदिग्ध, भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

राजस्थान - सड़क पर उतारा कंकराला वीडियो प्रकरण : भड़के मेघवाल, रैली निकाली, कहा - वीडियो फर्जी, एडिटेड
गोविन्दराम बोले - मंत्री पुत्र की भूमिका संदिग्ध, भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए




https://bahubhashi.blogspot.com

राजस्थान - सड़क पर उतारा कंकराला वीडियो प्रकरण : भड़के मेघवाल, रैली निकाली,  कहा - वीडियो फर्जी, एडिटेड
गोविन्दराम बोले - मंत्री पुत्र की भूमिका संदिग्ध, भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए

बीकानेर 5 अप्रैल 2026 
कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल बीते दिनों से वायरल कथित ग्राम कंकराला वीडियो प्रकरण को सड़क पर उतारकर आमजन तक ले आए हैं। उन्होंने आज कलेक्ट्रेट के सम्मुख आम सभा में अपनी आवाज बुलंद की वहीं हाथोंहाथ कर्मचारी मैदान से अम्बेडकर सर्किल तक रैली भी निकाली और बाबा साहेब के मूर्ति पर माला अर्पित की। सभा में अपने संबोधन में मेघवाल ने प्रशासन से मांग रखी की ग्राम कंकराला के फर्जी एडिटेड विडियो को वायरल करने के दोषियों के विरुद्ध कानूनन कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी कहा की प्रदेश में पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय चुनाव समय पर न कराए जाने से लोकतांत्रिक संकट है।
आमसभा को संबोधित करते हुए गोविन्दराम ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव समय पर संपन्न नहीं होने के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास की गति पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। निर्वाचित प्रतिनिधियों (सरपंच, वार्ड पंच, पार्षद आदि) के अभाव में ग्राम पंचायतों और वार्डों की विकास योजनाएं ठप पड़ी है, जनप्रतिनिधि न होने के कारण आम नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. निकायो / पंचायतों का चुनाव न कराना न केवल संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है, बल्कि यह जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को कमजोर करता है। प्रशासकों की नियुक्ति जनता की आवाज का विकल्प नहीं हो सकती। उन्होने सरकार से मांग की लोकतंत्र की मजबूती के लिए राज्य में जल्द से जल्द चुनावों की घोषणा की जाए।
पूर्व मंत्री ने कहा कि 25 मार्च 2026 को ग्राम कंकराला (तहसील पूगल) में एक धार्मिक जागरण कार्यक्रम के दौरान वीडियो को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा काट-छाँट (Editing) कर गलत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है। इस कृत्य का उद्देश्य समाज में वैमनस्य फैलाना, किसी व्यक्ति विशेष की छवि को धूमिल करना है। जो कि व्यक्ति के निजता के अधिकार का हनन है। गोविन्दराम ने अपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री के पुत्र रविशेखर की भूमिका भी संदिग्ध बताई और प्रशासन से मांग की उक्त भ्रामक वीडियो वायरल करने वालो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए और मुख्य अभियुक्त / दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
इस दौरान आम सभा को कांग्रेस नेत्री रामा देवी बावरी सरिता चौहान पूर्व जिला परिषद सदस्य, पेमाराम पूर्व प्रधान, लालचन्द आसोपा पूर्व प्रधान बीकानेर, गौरव चौहान पूर्व प्रधान पूगल रामेश्वर लाल गोदारा ब्लॉक अध्यक्ष खाजूवाला, क्यामूदीन पडिहार ब्लॉक अध्यक्ष छतरगढ छतरगढ व्यापार मंडल अध्यक्ष नंदराम जाखड़ वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शशीकला राठौड़, कांग्रेस नेता सुमित कोचर घडसाना प्रधान प्रतिनिधि अशोक जाखड़, छतरगढ सरपंच प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन भाटी, मोडाराम कडेला शब्बीर अली, नवाब अनवरी, सहीराम गोदारा आदि वक्ताओ ने संबोधित किया।

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.