बीकानेर : बदरा एक घंटे से अधिक बरसते रहे, स्कूल पहुंचना हुआ मुश्किल अर्द्ध रात्रि डेढ़ बजे से गरज बनी रही, रह-रहकर बिजली चमकती रही
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : बदरा एक घंटे से अधिक बरसते रहे, स्कूल पहुंचना हुआ मुश्किल
अर्द्ध रात्रि डेढ़ बजे से गरज बनी रही, रह-रहकर बिजली चमकती रही
बीकानेर : बदरा एक घंटे से अधिक बरसते रहे, स्कूल पहुंचना हुआ मुश्किल
अर्द्ध रात्रि डेढ़ बजे से गरज बनी रही, रह-रहकर बिजली चमकती रही
बीकानेर 7 अप्रैल 2026 मंगलवार
बीकानेर में मंगलवार 7 अप्रैल की सुबह 7:00 से पहले बादल बरसना शुरू हुए और 8:00 बजे के बाद तक बरसाते रहे। इससे पहले रात को करीब 1:30 बजे से बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली चमकती रही। एक घंटे से अधिक की झमाझम होने से शहर के निचले इलाकों में तो पानी भरा ही, कुछ पॉश कॉलोनियों में भी सड़कों पर पानी ठहरने के कारण आवाजाही बाधित हुई। हालांकि सुबह के समय लोगोंं का आना-जाना बहुत कम रहा लेकिन स्कूल जाने वाले बच्चों और अध्यापक आदि स्टाफ को बारिश के कारण परेशानी हुई। मौसम-अलर्ट पहले से जारी होने के कारण लोग सावचेत थे ।






No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...