Subscribe Us

test

भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, गंगाशहर मंडल में बैठक व सम्मान समारोह


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, गंगाशहर मंडल में बैठक व सम्मान समारोह




https://bahubhashi.blogspot.com


बीकानेर 4 अप्रैल 2026

भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, गंगाशहर मंडल में बैठक व सम्मान समारोह

बीकानेर।
भारतीय जनता पार्टी के आगामी 06 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस को लेकर गंगाशहर मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, गंगानगर सह-प्रभारी मोहन सुराणा, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, सरिता नाहटा, एवं मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सभी वक्ताओं ने स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने और अधिक से अधिक जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर गंगानगर सह-प्रभारी मोहन सुराणा को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बनने पर साफा, शॉल, दुपट्टा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही शिखरचंद डागा, राजश्री कच्छावा एवं अंकुश चोपड़ा को पार्टी में नए दायित्व मिलने पर तथा अमरचंद भाटी को गंगाशहर सैन समाज का अध्यक्ष चुने जाने पर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।
बैठक में गंगाशहर मंडल संयोजक राजश्री कच्छावा, सह-संयोजक जगदीश सोनी एवं शिव प्रजापत ने भी अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान सभी बूथ अध्यक्षों, सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को पार्टी के ध्वज वितरित किए गए तथा प्रत्येक बस्ती और गांव में ध्वज लगाने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में सुनीता हटीला, कमल गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, जेठमल नाहटा, भंवर साहू, मघाराम नाई, जसकरण मारू, दीपक यादव, मूलचंद दैया, संजय सोनी, विनोद भाटी, अशोक सेन, गोपाल राम नाई, ओम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र सुराणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.