Subscribe Us

test

निवर्तमान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि व जिला परिषद के पूर्व सीईओ सोहनलाल चौधरी का किया अभिनंदन


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

निवर्तमान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि व जिला परिषद के पूर्व सीईओ सोहनलाल चौधरी का किया अभिनंदन




https://bahubhashi.blogspot.com

निवर्तमान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि व जिला परिषद के पूर्व सीईओ सोहनलाल चौधरी का किया अभिनंदन

बीकानेर, 3 अप्रैल। निवर्तमान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि एवं जिला परिषद के पूर्व कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल का शुक्रवार को गंगा रिजॉर्ट में भावभीना अभिनंदन किया गया। श्री कानाराम और राजकुमार कसवां की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वृष्णि और सोहनलाल के नेतृत्व में जिले में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आमजन को मिला। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तत्परता से किया। दोनों अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विदाई समारोह के दौरान कलेक्टर नम्रता वृष्णि
ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि बीकानेर उनके लिए एक यादगार जिला रहा।कलेक्टर ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान जिले में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी गई। राजस्थान सरकार से प्राप्त बजट का सही उपयोग सुनिश्चित करते हुए जिले के विकास को गति दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन का विशेष ध्यान चिकित्सा सेवाओं और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहा। इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। पूर्व सीईओ सोहनलाल ने जिले के लोगों का आभार किया और कहा कि उन्हें यहां कार्य करने के दौरान अपार स्नेह और सहयोग मिला। उन्होंने सदैव सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने का प्रयास किया, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक उसका लाभ पहुंच सके।

जनप्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया तथा पारंपरिक रूप से साफा और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुरारी बेनीवाल, राजाराम झोरड़, अमराराम सियाग, हेतराम कूकणा, रामदयाल, बिशननाथ सिद्ध, इमरान शाह, नारायण राम नायक, राम स्वरूप बिरठ और तेजाराम मेघवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.