Subscribe Us

test

बरसात और ओलावृष्टि: जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें अधिकारी, प्राथमिक सर्वे कर दें रिपोर्ट


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बरसात और ओलावृष्टि: जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें अधिकारी, प्राथमिक सर्वे कर दें रिपोर्ट



https://bahubhashi.blogspot.com

बरसात और ओलावृष्टि: जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें अधिकारी, प्राथमिक सर्वे कर दें रिपोर्ट

बीकानेर, 3 अप्रैल। शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बरसात और ओलावृष्टि के मद्देनजर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए खराबे का प्राथमिक सर्वे करने और अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। 

जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को अपने राजस्व दलों को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। साथ ही अतिरिक्त कलेक्टर (राहत) को भी फील्ड फंक्शनरी को एक्टिव मोड पर रखने के लिए निर्देशित किया है।

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.