Subscribe Us

test

अवैध सिलिका रेत पर बड़ी कार्रवाई: 5 डम्पर जब्त, लाखों की वसूली


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

अवैध सिलिका रेत पर बड़ी कार्रवाई: 5 डम्पर जब्त, लाखों की वसूली



https://bahubhashi.blogspot.com

अवैध सिलिका रेत पर बड़ी कार्रवाई: 5 डम्पर जब्त, लाखों की वसूली

बीकानेर, 3 अप्रैल। जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्ती बरतते हुए खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से सिलिका रेत परिवहन करते कुल पांच डंपर जब्त किए गए तथा संबंधित वाहन चालकों/मालिकों पर जुर्माना लगाया गया।

खनि अभियंता एमपी पुरोहित ने बताया कि एक डम्पर अवैध सिलिका रेत से भरा हुआ पाए जाने पर थाना श्रीडूंगरगढ़ को सुपुर्द किया गया, जबकि दो अन्य डम्परों को मौके पर ही जब्त किया गया। इन तीनों वाहनों पर कुल 4,76,000 रुपए का जुर्माना आरोपित किया गया, जिसमें से 2,88,000 रुपए की राशि मौके पर ही वसूल कर ली गई।

इसी क्रम में नाल क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए सिलिका रेत से भरे दो डम्परों को जब्त किया गया। इन वाहनों पर कुल 2,88,000 रुपए जुर्माना लगाते हुए पूरी राशि की वसूली कर ली गई।

 पुरोहित ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के संयुक्त अभियान जारी रहेंगे, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.