औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर में राजस्थान बार काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न,
बीकानेर में राजस्थान बार काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न,
2552 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
बीकानेर। राजस्थान बार काउंसिल के वर्ष 2026 के चुनाव आज बीकानेर में शांतिपूर्ण एवं
सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। चुनाव के लिए 3 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए थे।
कुल 3166 मतदाताओं में से 2552 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान प्रक्रिया प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
मतदान प्रक्रिया के संचालन में अतिरिक्त मतदान अधिकारी, बीकानेर सुरेन्द्रपाल शर्मा की
महत्वपूर्ण भूमिका रही। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के मार्गदर्शन में
संपूर्ण व्यवस्था सफलतापूर्वक संचालित हुई।
इस बार का चुनाव विशेष चुनाव रहा है, जिसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला कलक्टर
एवं बार एसोसिएशन, बीकानेर ने संयुक्त रूप से चुनावी प्रकिया को संभाला।
जिला न्यायालय, जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन के कर्मचारियों का मतदान स्टाफ में पूर्ण
सहयोग रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकी तथा सभी उम्मीदवारों,
समर्थकों एवं साथी अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, आपसी सौहार्द एवं सहयोग देखने
को मिला, जिससे चुनाव गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।
अंत में अतिरिक्त मतदान अधिकारी, बीकानेर सुरेन्द्रपाल शर्मा एवं बार अध्यक्ष अजय कुमार
पुरोहित ने जिला न्यायालय, जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन के कर्मियों का धन्यवाद
ज्ञापित किया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...