औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
राजनेताओं, उद्यमियों सहित हर वर्ग की शख्सियतों ने दी फन्ना बाबू को अंतिम विदाई
उद्योग जगत के फलक पर सदैव रहेंगे शिवरतन अग्रवाल "फन्ना बाबू"
update
बीकाजी संस्थापक शिवरतन अग्रवाल फ़न्ना बाबू का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया । सादुलगंज स्थित उनके निवास स्थान से उनकी अंतिम यात्रा रवाना हुई। मार्ग में भी फूलों की बौछार कर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। यात्रा समाज के श्मशान घाट हांडीकुंडी पहुंची, वहां चंदन की लकड़ियों से चिता सजाई और उनके पुत्र दीपक अग्रवाल ने मुखाग्नि दी।
उद्योग जगत के फलक पर सदैव रहेंगे शिवरतन अग्रवाल "फन्ना बाबू"
फन्ना बाबू के निधन का समाचार मिलने पर संस्थाओं प्रतिष्ठानों और शख्सियतों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है । 24 अप्रेल को 2 बजे तक औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आव्हान किया है -
वीडियो -
उद्यमी और समाजसेवी शिवरतन अग्रवाल 'फन्ना बाबू' की पार्थिव देह पर केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से उनके निजी सहायक विक्रम सिंह राजपुरोहित ने पुष्प चक्र अर्पित किया।
बीकाजी फूड्स के संस्थापक उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) के निधन पर बीकानेर में उनके निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, पूर्व मंत्री महेंद्र गहलोत, वैभव गहलोत और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल सहित प्रतिष्ठित उद्यमियों ने शोक व्यक्त किया ।
पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने बीकाजी ग्रुप के सीएमडी शिव रतन अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि !!
राजस्थान के पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी बीकाजी निवास पहुंचकर शिव रतन अग्रवाल (CMD, बीकाजी ग्रुप) की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। भाटी ने दिवंगत अग्रवाल के पुत्र दीपक अग्रवाल को ढांढस बंधाते हुए कहा कि शिव रतन अग्रवाल का उद्योग, समाज सेवा और बीकानेर के विकास एवं सामाजिक सरोकार में अतुलनीय योगदान रहा है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
(बीती सदी के आखिरी दशक में उद्योग जगत में बीकानेरी भुजिया के स्वाद को अपना खास ब्रांड नाम बीकाजी देते हुए विश्व पटल पर पसंदीदा बनाने वाले शिवरतन अग्रवाल फन्ना बाबू युवाओं की प्रेरणा बन सदैव याद किए जाते रहेंगे। सादर श्रद्धांजलि - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर )
केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने “भुजिया सम्राट” के रूप में विख्यात शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय शिवरत्न अग्रवाल जी एक प्रतिष्ठित उद्योगपति, दूरदर्शी उद्यमी तथा समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। https://bahubhashi.blogspot.com/2026/04/blog-post_273.html
फन्ना बाबू का निधन उद्योग व सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति :- पचीसिया
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने भुजिया किंग फन्ना बाबू के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए बीकानेर जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को 24 अप्रेल 2026 को दोपहर 2 बजे तक बंद रखने का आव्हान करते हुए बताया कि फन्ना बाबू का निधन उद्योग व सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और पूरा बीकानेर जिला उद्योग संघ परिवार बाबू के निधन से आहत है |
श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री किशन मूंधड़ा ने बताया कि बीकानेर में एक वरिष्ठ उद्योगपति, भामाशाह और समाजसेवी के रूप में उनका योगदान अविस्मरनीय है |
बीकानेर जिला उद्योग संघ उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि देश ने एक बड़ा उद्योगपति को खोया है और फन्ना बाबू के अनुभव से ही आज बीकाजी ब्रांड दुनिया भर में बीकानेरी स्वाद की पहचान बना पाया है |
उपाध्यक्ष अशोक सुराणा ने बताया कि फन्ना बाबू उद्योग व व्यापार के साथ साथ सामाजिक तथा धार्मिक क्षेत्र में भी पूरे सक्रिय रहे हैं और बाबू ने बीकाजी के माध्यम से बीकानेर को विश्वपटल पर पहचान दिलाई है |
सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि फन्ना बाबू का निधन केवल बीकानेर के उद्योग जगत के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत देश के लिए दुःख का विषय है | बाबू की उद्यम कुशलता से ही बीकाजी की असली पहचान बन पाई है और बाबू की मेहनत एवं लगन का ही परिणाम है बीकाजी |
कोषाध्यक्ष पारस डागा ने बताया कि फन्ना बाबू युवा उद्यमियों के प्रेरणास्त्रोत थे आज बिक्नाए ही नहीं पूरे भारतवर्ष के युवा बाबू को अपना आइडल मानते हैं |
संयुक्त सचिव श्यामसुन्दर सोनी ने बताया कि आज केवल बीकानेर ही नहीं पूरे भारतवर्ष ने एक सफल उद्यमी एवं समाजसेवी भामाशाह को खोया है | बाबू के हंसमुख एवं मिलनसार स्वभाव को दुनिया याद रखेगी |
वरिष्ठ उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि बाबू मेरे परम मित्र थे एवं उनका देवलोक गमन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है |
फोर्टी संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी व सचिव मनीष नाहटा ने संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि नियति ने आज हमारे बीच से अनुभवी उद्योगपति व समाजसेवी को छीन लिया है जिसकी भरपाई होना असम्भव है |सचिव मनीष नाहटा एवं कोषाध्यक्ष आलोकप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष महावीर पुरोहीत, कार्यकारिणी सदस्य अनन्तवीर जैन, राजेन्द्र बोथरा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
*उन्होंने बिना शोर किए, बिना श्रेय लिए, अनगिनत कार्यों को आगे बढ़ाया*।- सीए सुधीश शर्मा
श्री शिव रतन अग्रवाल (बीकानेर के फन्ना बाबू ) का निधन केवल एक उद्योगपति का जाना नहीं है, यह बीकानेर की सामाजिक चेतना के एक सशक्त स्तंभ के मौन हो जाने जैसा है।
वे उन विरले व्यक्तित्वों में थे, जिनकी पहचान पद या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि उनके सहज व्यवहार, सरलता और हर समय साथ खड़े रहने की प्रवृत्ति से होती थी। ऊँचाइयों पर पहुँचकर भी ज़मीन से जुड़े रहना—यह उनके जीवन का सबसे बड़ा परिचय था।https://youtu.be/YpCEjlkl9xc?si=iu8sAVyiRXNczvhc
ca सुधीश शर्मा
शिवरतन अग्रवाल उर्फ फन्ना बाबू के निधन पर शहर कांग्रेस ने जताया शोक
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवालसहित बीकानेर शहर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों ने गहरा शोक प्रकट किया है ।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...