औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
फैन पार्क Karni Singh Stadium : TATA IPL 2006 बीकानेर के लिए 25-26 अप्रैल को कुछ खास पल लाने जा रहा है
बीकानेर
इस बार TATA IPL 2026 बीकानेर के लिए कुछ खास पल लाने जा रहा है। दरअसल यहां टाटा आईपीएल फैन पार्क का आनंद उठाने के इंतजाम किए गए हैं। ऐसे पल 25 और 26 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे से विशाल करणीसिंह स्टेडियम में संजोए जा सकेंगे। यहां आईपीएल फैन पार्क को तैयार किया गया है। कोई भी प्रशंसक इस उत्सव से वंचित नहीं रहेगा क्योंकि प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बीसीसीआई के प्रतिनिधि विकास पंडित ने बताया कि फैन्स की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । आने वालों को वरिष्ठजन, युवा, महिला आदि वर्ग के मुताबिक बैज दिए जाएंगे। बिग स्कीन पर खेल प्रदर्शन के अलावा यहां म्यूजिक फूड स्टॉल्स, बेवरेज और आईपीएल के आयोजकों द्वारा कुछ मस्ती भरी एक्टिविटी के साथ पूरा ध्यान रखा जाएगा।
खेल का स्टेडियम जैसा लुत्फ और अनुभव
आईपीएल फैन पार्क में 32 गुना 18 फीट के मैच स्क्रीनिंग इन्वेंटर जो लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा है। बीकानेर के अलावा शहरों में भी बड़ी स्क्रीन पर खेल का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जहां फैन्स को स्टेडियम जैसा अनुभव मिलेगा।
दर्शकों के लिए रखा गया है आकर्षक पुरस्कार
उन्होंने बताया कि दशकों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। इसमें लॉटरी से चयनित विजेता को खिलाड़ियों की हस्ताक्षर युक्त टी-शर्ट भी दी जाएगी।
यहां 4 मैच की तैयारी
25 अप्रैल को तथा 26 अप्रैल को इन टीमों के बीच मैच का आनंद दर्शक उठा सकते हैं।
Venue: Karni Singh Stadium Opp. Govt Maharani Girls School, Tirtham Circle, Bikaner, Rajasthan 334001
Delhi Capitals Punjab Kings Rajasthan Royals SunRisers Hyderabad Saturday 25th April 2026-2.30 pm Onwards
Gujarat Titans Chennai Super Kings Kolkata Knight Riders Lucknow Super Giants Sunday 26th April 2026-2.30 pm Onwards
TATA IPL पहले से भी बड़ा, ज़्यादा भव्य और आकर्षक होने जा रहा है!
बीकानेर में स्टेडियम जैसे मैच का रोमांच फ्री,यहां लगेगा आईपीएल का फैन पार्क
देशभर में इस समय आईपीएल का जोश है। इसी को देखते हुए बीसीसीआई ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास पहल की है। ऐसे में अब जो लोग स्टेडियम तक नहीं पहुंच पा रहे,उन्हें आईपीएल का बेहतरीन अनुभव देने के लिए देशभर में 50 आईपीएल फैन पार्क बनाए गए हैं। पत्रकारों को जानकारी देते हुए बीसीसीआई के प्रतिनिधि विकास पंडित ने बताया कि इन पार्कों का उद्देश्य दर्शकों को लाइव मैच का रोमांच और उत्साह घर से बाहर,एक सार्वजनिक स्थान पर महसूस कराने का है। डॉ करणीसिंह स्टेडियम मैदान इस साल आईपीएल फैन पार्क की मेज़बानी करेगा। यहां पर 25 व 26 अप्रैल को क्रिकेट प्रेमियों को एक नया अनुभव देखने को मिलेगा।
बिना खर्च के आईपीएल का आनंद
पंडित ने बताया कि सबसे खास बात यह है कि इस फैन पार्क में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सकें। ऐसे में वे दर्शक,जो महंगे टिकट या दूरी के कारण स्टेडियम नहीं पहुंच पाते,वे भी आईपीएल के रोमांच से जुड़ सकेंगे। मैचों की शुरु आत से पहले दर्शकों की एंट्री शुरू हो जाएगी। एंट्री के समय सभी दर्शकों के हाथ पर एक बंद बांधा जाएगा,जिसमें एक कूपन होगा। सुरक्षा के मद्देनजऱ,फैन पार्क में किसी भी प्रकार के बैग,बोतल या अन्य सामान लाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, पार्क में फ्री पानी की व्यवस्था की जाएगी और दर्शक फूड कॉर्नर से खाना खरीद सकते हैं।
स्टेडियम जैसा अनुभव, बिल्कुल मुफ्त
प्रस्तावित फैन पार्क में दर्शकों को स्टेडियम जैसा माहौल देने की तैयारी की जा रही है। आईपीएल फैन पार्क में 32 गुना 18 फीट के मैच स्क्रीनिंग इन्वेंटर जो 50 शहरों के साथ 20 राज्यों में लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा है। इससे उन्हें हर चौके-छक्के और रोमांचक पल का लाइव अनुभव मिल सके। साथ ही हाई क्वालिटी साउंड सिस्टम,लाइव कमेंट्री और बैठने की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा म्यूजिक फूड स्टॉल्स,बेवरेज और आईपीएल के आयोजकों द्वारा कुछ मस्ती भरी एक्टिविटी के साथ पूरा ध्यान रखा जाएगा।
दर्शकों के लिए रखा गया है आकर्षक पुरस्कार
उन्होंने बताया कि दशकों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। इसमें बच्चों के लिए खेल जोन के अलावा हूटिंग में लॉटरी से चयनित विजेता को खिलाडिय़ों की हस्ताक्षर युक्त टी-शर्ट भी दी जाएगी।लाइव मैच स्क्रीनिंग,संगीत,मनोरंजन,फूड कोर्ट,बच्चों के खेलने का क्षेत्र और वर्चुअल बल्लेबाजी क्षेत्र,नेट्स के माध्यम से गेंदबाजी,फेस-पेंटिंग क्षेत्र,प्रतिकृति डगआउट,चीयर-ओ-मीटर और 360 डिग्री फोटो बूथ सहित रोमांचक गतिविधियों से परिपूर्ण आईपीएल फैन पार्कों का लक्ष्य प्रशंसकों को जोडऩा और 2015 में अपनी स्थापना के बाद से देश के हर कोने में आईपीएल का रोमांच लाना है।उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किग्स तथा शाम को राजस्थान रॉयल्स व सनराईज हैदराबाद का मैच होगा और 26 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स और चैन्नई सुपरकिंग्स,साथ ही कोलकता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच खेले जाएंगें।इन मैचों के दौरान भी लक्की ड्रॉ के विजेताओं को साइन की हुई टी-शर्ट मिलेगी।
बच्चों के लिए की गई है विशेष व्यवस्था
फैन पार्क में बच्चों के खेलने के लिए एक अलग गेमिंग जोन भी तैयार किया गया है,ताकि छोटे बच्चे भी मैच का मजा ले सकें। इसके अलावा,बच्चों के हाथ में जो बैंड बांधे जाएंगे। उस पर उनके अभिभावकों का नंबर दर्ज किया जाएगा,ताकि किसी भी अनहोनी स्थिति में परिवार से संपर्क किया जा सके।
12 कैमरों की रहेगी निगरानी
फैन पार्क में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 12 सीसीटीवी लगाए गए है। हर छोटी से छोटी हरकत पर पूरी नजर रहेगी। इसके साथ ही बाउंसर भी तैनात रहेंगे।
खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
पंडित का मानना है कि इस तरह के आयोजन से न सिर्फ क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ेगा,बल्कि शहर में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी। जिले के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट माहौल से जुडऩे का अवसर मिलेगा,जो उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करेगा। साथ ही उन्होंने महिला क्रिकेट आईपीएल के दौरान भी इस प्रकार के फैन पार्क के प्रस्ताव की स्वीकार करने की बात कही।
शिट्टियाँ, चीयरिंग, फेस पेंटिंग, शाउट-आउट्स, क्रेज़ी स्टंट्स यह सब अब क्रिकेट प्रशंसकों के हाथ में है। क्रिकेट, खिलाड़ियों, पसंदीदा टीमों और बहुत कुछ के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करने वाले सबसे बड़े प्रशंसकों के साथ IPL 2026 फेन पार्क वापस आ रहा है। देश के 50 शहरों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रशंसक मिलेंगे और IPL के शानदार माहौल का आनंद लेने के लिए तैयार होंगे।
विशाल स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले हर रोमांचक पल के साथ, हर स्थान से लाइव मैच प्रसारण किया जाएगा, जिससे प्रशंसकों को मैदान जैसा अनुभव मिलेगा। कोई भी प्रशंसक इस उत्सव से वंचित नहीं रहेगा क्योंकि प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। साथ ही, IPL के आधिकारिक प्रायोजकों के संगीत, मर्चेंडाइज, खाने-पीने के स्टॉल, शीतल पेय और कई मनोरंजक गतिविधियाँ इस अनुभव को और भी रोमांचक बना देंगी।
इतनी सारी गतिविधियों के साथ, प्रशंसकों को ऐसा महसूस होगा जैसे वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों का समर्थन करते हुए सीधे स्टेडियम में मौजूद हैं। उत्साह को और बढ़ाने के लिए, फैन पार्क में आने वाले प्रशंसकों को अपनी पसंदीदा टीम, खिलाड़ी या क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को व्यक्त करने और अपने खास फैन मोमेंट्स दिखाने का मौका मिलेगा।
हर सीजन पहले से बड़ा होता जा रहा है, और इस बार 10 लाख से अधिक क्रिकेट प्रेमियों के आने की उम्मीद है, जिससे फैन पार्क में उत्साह और भी ज्यादा देखने को मिलेगा।
सीमारेखा पर लगने वाले हिट्स, शानदार ड्राइव्स और फिरकी के जादू के गवाह बनने के लिए अपने शहर के सबसे नजदीकी फैन पार्क में पहुँचे और अपने फैनडम को जीवंत करें। सच कहें तो, उलटी गिनती पहले ही शुरू हो चुकी है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...