औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
2 मार्च 2026 सोमवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
गौरव अरोड़ा ने द्वितीय स्थान एवं दिशा पारीक ने तृतीय स्थान प्राप्त कर बीकानेर में सफलता का परचम लहराया
सीए फाइनल परिणाम में बीकानेर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
गौरव अरोड़ा ने द्वितीय स्थान एवं दिशा पारीक ने तृतीय स्थान प्राप्त कर बीकानेर में सफलता का परचम लहराया
सीए फाइनल परिणाम में बीकानेर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
सीए फाइनल कोर्स में आदित्य चांडक ने बीकानेर से प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया। उनके साथ गौरव अरोड़ा ने द्वितीय स्थान एवं दिशा पारीक ने तृतीय स्थान प्राप्त कर बीकानेर में सफलता का परचम लहराया।
दि इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीए फाइनल जनवरी 2026 का परिणाम दिनांक 1 मार्च 2026 को घोषित किया गया।
उन्होंने बताया कि सीए फाइनल कोर्स में बीकानेर से कुल 215 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 32 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। दोनों ग्रुप, केवल प्रथम ग्रुप एवं केवल द्वितीय ग्रुप – तीनों श्रेणियों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा और बीकानेर शाखा का परिणाम शानदार रहा।
ब्रांच अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके अथक परिश्रम, अनुशासन एवं सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा के साथ कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...