औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
19 मार्च 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
नगरीय विकास विभाग के सचिव और जिला प्रभारी सचिव ने कबीर वाटिका के कार्यों का किया निरीक्षण
नगरीय विकास विभाग के सचिव और जिला प्रभारी सचिव ने कबीर वाटिका के कार्यों का किया निरीक्षण
बीकानेर, 19 मार्च। नगरीय विकास विभाग के सचिव तथा जिला प्रभारी सचिव देबाशीष पृष्टी ने गुरुवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की रही कबीर वाटिका का निरीक्षण किया। उन्होंने कबीर वाटिका के समस्त कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने कहा कि कबीर वाटिका राज्य सरकार का महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसकी चारदीवारी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। ट्यूबवेल और ड्रेनेज सहित सभी कार्य समयबद्ध करें। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा 54 करोड़ रुपए की लागत से कबीर वाटिका का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीडीए के तकनीकी अधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। निरीक्षण के दौरान बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...