औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
19 मार्च 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भगवान श्रीकृष्ण ने सेठ बनकर भरा 56 करोड़ का मायरा
बीकानेर । महायोगी अवधूत संत श्री श्री १००८ श्री पूर्णानन्द महाराज की ६० वीं पुण्यतिथि पर १२ मार्च से २० मार्च तक श्री बंशीलाल राठी की बगीची, भीनासर स्थित समाधि स्थल पर आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम में संगीतमय भक्तमाल कथा का वाचन किया जा रहा है। गुरुवार को नानी बाई के मायरा भरे जाने का विस्तृत विवेचन किया गया।
भगवान और भक्त का बड़ा गहरा संबंध है। नरसी मेहता के पुकार पर उस समय भगवान श्री कृष्ण ने भक्त की लाज रखते हुए पूरा 56 करोड़ का मायरा भरा। जिसने भी सुना चकित रह गया। नानीबाई के ससुराल में जब पता चला कि नरसी मेहता भात भरने आ रहे हैं, उनके मुंह खुले के खुले रह गए।
वहीं जब मायरा भरने की खबर नानी बाई तक पहुंची, उसके नैन भर आए। यह उद्गार कथा व्यास परम पूज्य परमहंस महंत डॉ. रामप्रसाद महाराज ने नानीबाई रो मायरो (संगीतमय भक्त माल कथा)का वाचन करते हुए व्यक्त किए।
शुक्रवार 20 मार्च दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बरसी पूजन एवं भण्डारा का आयोजन किया जाएगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...