औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
4 मार्च 2026 बुधवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
एनएफएसए: वंचित लाभार्थियों को 15 मार्च तक हो सकेगा खाद्यान्न वितरण
एनएफएसए: वंचित लाभार्थियों को 15 मार्च तक हो सकेगा खाद्यान्न वितरण
बीकानेर, 4 मार्च। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले में फरवरी 2026 के पेटे वंचित लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण करने की अवधि 15 मार्च तक बढ़ाई गई है।
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त और उप शासन सचिव श्री सुनील पूनिया द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिले में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत फरवरी माह के लिए आवंटित खाद्यान्न का निर्धारित समय पर उठाव नहीं होने के कारण भारत सरकार द्वारा 12 मार्च तक उठाव करने की अनुमति दी गए है। इसके फलस्वरूप जिले में फरवरी 2026 के पेटे वंचित लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण करने की अवधि 15 मार्च तक बढ़ाई गई है।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...