औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
17 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भा ज पा. की VB G-RAM G जन जागरण अभियान पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने
भा ज पा. की VB G-RAM G जन जागरण अभियान पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने
VB G-RAM G को विकसित भारत के संकल्प में मील का पत्थर बताया
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि _ कांग्रेस रोजगार गारंटी के खत्म होने का भ्रम फैला रही है जबकी मोदी जी ने रोजगार गारंटी में 100 से बढ़ाकर 125 का प्रावधान किया है और 151 हजार करोड़ रु. का वित्तीय प्रावधान रखा है
अरुण सिंह ने कहा कि _
कांग्रेस द्वारा
राम सेतू के प्रमाण मांगे गए
सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न उठाए
ई वी एम पर सवाल उठाई
SIR अभियान का विरोध किया
परन्तु जनता ने एक के बाद एक चुनाव में नकार दिया और अब " जी राम जी * नाम का गलत विरोध कर रही है। जबकी कांग्रेस के शासन काल में विभिन्न काल खंडों में लगभग 280 योजनाओं के नाम बदले गए हैं।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जन जागरण अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत और अभियान के तहत सांसदों विधायकों को अपने अपने क्षेत्रों में 5 - 5 रात्रि चौपाल करने का लक्ष्य दिया ।
कार्यशाला में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, प्रभु लाल सैनी, राजेंद्र राठौड़, मुकेश दाधीच ने अभियान में प्रेस वार्ता, दीवार लेखन, सोशल मीडिया के सहयोग़ से जिला सम्मलेन, श्रमिक संवाद और पदयात्रा के कार्यक्रम के माध्यम से जन जागरण अभियान को सफल करने का आव्हान किया।
वीबी जी राम जी जन जागरण अभियान प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया , प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, अभियान संयोजक डॉ. अशोक भाटी ने भाग लिया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...