औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
1 जनवरी 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर, 1 जनवरी। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि पवनपुरी स्थित श्यामधारा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 से 7 जनवरी तक तीन दिनों के लिए, मधुर पब्लिक स्कूल के पास नत्थूसर बास स्थित श्री राम मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 5 से 8 जनवरी तक चार दिनों के लिए तथा देशनोक स्थित शर्मा मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 से 19 जनवरी तक 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...