औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
10 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
रविवार को रायसर में इन कार्यक्रमों के साथ होगा ऊंट उत्सव का समापन
*अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव- 9 से 11 जनवरी 2026*
रविवार को रायसर में इन कार्यक्रमों के साथ होगा ऊंट उत्सव का समापन
बीकानेर, 10 जनवरी। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव ( 9-11 जनवरी) का समापन रविवार को रायसर में होगा। इस दौरान रायसर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री राठौड़ ने बताया कि 11 जनवरी को सुबह 09 से दोपहर 1 बजे तक रायसर में ''दम-खम ग्रामीण खेल'' कार्यक्रम के तहत रस्साकशी, कुश्ती, कबड्डी, विदेशियों द्वारा पगड़ी बांधना,महिला मटका दौड़, देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच धोरों पर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
श्री राठौड़ ने बताया कि दोपहर डेढ़ से शाम साढ़े 6 बजे तक ''रेत का समंदर'' कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की एडवेंचर एक्टिविटी और डेजर्ट एक्सपीरियंस करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत पुष्कर के अजय रावत द्वारा सेंड आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन होगा। साथ ही हैंडीक्राफ्ट व फूड बाजार, भारतीय परंपरानुसार विदेशी जोड़े की शादी, कैमल सफारी, ऊंट गाड़ी सफारी, घुड़दौड़ का आयोजन होगा। शाम 06 बजे से रात 10 बजे तक रायसर में ही रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम के तहत नॉर्थ ईस्ट, हिमाचल, जम्मू एंड कश्मीर, बंगाल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब समेत देश भर से आ रहे लोक कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही जसनाथी संप्रदाय के लोगों द्वारा अग्नि नृत्य की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
*रायसर में पैरामोटरिंग का होगा आयोजन*
संयुक्त निदेशक श्री राठौड़ ने बताया कि इस बार कर्नल वी.एस.राठौड़ की विंग मास्टर्स कंपनी के सहयोग से पैरामोटरिंग का आयोजन रायसर में 11 जनवरी को किया जाएगा।विंग मास्टर्स कंपनी के कर्नल वी.एस.राठौड़ ने बताया कि इस दौरान जॉय राइडिंग के जरिए एरियल एक्सपीरियंस करवाया जाएगा। साथ ही स्मॉक शो, फ्लावर ड्रॉप का आयोजन किया जाएगा।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...