औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
6 जनवरी 2026 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
युवा संबल मेला 20 कोः रोजगार कार्यालय करेगा पाॅलिटेक्निक काॅलेज परिसर में आयोजित

बीकानेर, 6 जनवरी। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 20 जनवरी को प्रातः 10 बजे से राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज परिसर में युवा सम्बल मेला आयोजित किया जाएगा।
उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर युवा संबल मेले-2026 आयोजित किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला में बीकानेर में यह मेला 20 जनवरी को होगा। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने मेले के से जुड़ी तैयारियां समय पर करने के निर्देश दिए हैं।
मित्तल ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर रोजगार सहायता तथा कैम्पस प्लैसमेंट शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि युवा सम्बल मेले के लिए राज्य स्तर पर आॅनलाईन पोर्टल https://rajemployment.rajasthan.gov.in/ तैयार किया गया है। बेरोजगार युवा आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाकर इसमें भाग ले सकते हैं।
मित्तल ने मंगलवार को मेले की व्यवस्थाओं, सहभागिता और समन्वय से जुड़े बिंदुओं पर बैठक ली और आवश्यकत तैयारियों के लिए निर्देशित किया।*युवा संबल मेला 20 कोः रोजगार कार्यालय द्वारा पाॅलिटेक्निक काॅलेज परिसर में किया जाएगा आयोजित*
बीकानेर, 6 जनवरी। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 20 जनवरी को प्रातः 10 बजे से राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज परिसर में युवा सम्बल मेला आयोजित किया जाएगा।
उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर युवा संबल मेले-2026 आयोजित किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला में बीकानेर में यह मेला 20 जनवरी को होगा। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने मेले के से जुड़ी तैयारियां समय पर करने के निर्देश दिए हैं।
मित्तल ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर रोजगार सहायता तथा कैम्पस प्लैसमेंट शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि युवा सम्बल मेले के लिए राज्य स्तर पर आॅनलाईन पोर्टल https://rajemployment.rajasthan.gov.in/ तैयार किया गया है। बेरोजगार युवा आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाकर इसमें भाग ले सकते हैं।
मित्तल ने मंगलवार को मेले की व्यवस्थाओं, सहभागिता और समन्वय से जुड़े बिंदुओं पर बैठक ली और आवश्यकत तैयारियों के लिए निर्देशित किया।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...