औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
16 जनवरी 2026 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
वीडियो : डूंगर कॉलेज में विकिरण एवं कैंसर विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 19-20 जनवरी को
6-6 सत्रों में देश-विदेश के वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञ विमर्श करेंगे
वीडियो : डूंगर कॉलेज में विकिरण एवं कैंसर विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 19-20 जनवरी को
6-6 सत्रों में देश-विदेश के वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञ विमर्श करेंगे
बीकानेर, 16 जनवरी। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में दिनांक 19 एवं 20 जनवरी, जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन सोमवार, 19 जनवरी को महाविद्यालय के प्रताप सभागार में होगा। 2026 को विकिरण एवं कैंसर जीवविज्ञान विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया
दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के मध्य 6-6 सत्रों में देश-विदेश के वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञ विमर्श करेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि प्राणीशास्त्र विभाग एवं इंडियन सोसायटी फॉर रेडिएशन बायोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आभासी रूप से मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास, आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल की निदेशक डॉ. नीति शर्मा तथा विकिरण वैज्ञानिक डॉ. मधु समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मनोज दीक्षित
आयोजन सचिव डॉ. अर्चना पुरोहित ने बताया कि सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इनमें जर्मनी के डॉ. जॉर्ज इलियाकिस, श्रीलंका के डॉ. जयसिंघम, अमेरिका के डॉ. राव पैपिनेनी, मलेशिया के डॉ. राज नारवरे, कोलंबिया की डॉ. मारिया क्रिस्टिना, इटली के डॉ. ल्यूका जेन्टाइल, सिंगापुर के डॉ. प्रकाश हाण्डे सहित भारत के विभिन्न संस्थानों से अनेक वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं।
इंडियन सोसायटी फॉर रेडिएशन बायोलॉजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि सम्मेलन में कैंसर के कारणों, निदान एवं उपचार पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा तथा इसकी संस्तुतियों की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। साथ ही जर्दा, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट आदि के दुष्प्रभावों के प्रति युवा वैज्ञानिकों के माध्यम से जन-जागरूकता का कार्य भी किया जाएगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...