औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
17 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
समाजवादी चिंतक पूर्व पार्षद स्व भंवरलाल स्वर्णकार "आर्यबंधु" की 106 वी जन्म जयंती - शिक्षाविद डॉ हरिदास हर्ष का सम्मान
समाजवादी चिंतक पूर्व पार्षद स्व भंवरलाल स्वर्णकार "आर्यबंधु" की 106 वी जन्म जयंती - शिक्षाविद डॉ हरिदास हर्ष का सम्मान
- स्व आर्यबंधु के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करें
बीकानेर। शिक्षाविद, समाजवादी चिंतक पूर्व पार्षद स्व भंवरलाल स्वर्णकार "आर्यबंधु" की 106 वी जयंती के अवसर पर बर्तन बाजार शिव निवास में श्रद्धामय स्मरण किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व आर्यबंधु के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा की । कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ हरिदास हर्ष का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय जोशी ने कहा कि स्व भंवरलाल स्वर्णकार आर्यबंधु समाज को समर्पित बहुआयामी विभूति थे। उन्होंने कहा कि स्व आर्यबंधु समाजवादी आंदोलन, प्रौढ शिक्षा, साक्षरता, आर्यसमाज से आजीवन जुड़े रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष साक्षरताकर्मी कथाकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि स्व आर्यबंधु की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाए रखना आवश्यक है । उन्होंने कहा कि स्व आर्यबंधु के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक कादरी ने कहा कि स्व आर्यबंधु विद्वान संपादक थे जिन्होंने समाज की वृहद स्मारिका का संपादन कर स्मृतियों को चिरस्थाई बनाया । विशिष्ट अतिथि सूचना एवं जन संपर्क विभाग,के उपनिदेशक डॉ हरिशंकर आचार्य ने कहा कि स्व आर्यबंधु सम्मान गौरव का क्षण है । कार्यक्रम संयोजक राजाराम स्वर्णकार ने स्व आर्यबंधु के व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्व आर्यबंधु समाज में सर्वप्रिय विभूति थे।
कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. हरिदास हर्ष को 'आर्यबंधु सम्मान" अर्पित किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षाविद डॉ. हरिदास हर्ष ने कहा कि स्व आर्यबंधु ने बीकानेर जिले के गांव ढाणियों में प्रौढ शिक्षा की ज्योति प्रज्जवलित की । उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी सर्दी, आंधी बरसात में भी उन्होंने सीमित संसाधनों से गांव ढाणियों में शिक्षा शिक्षा का प्रसार किया। सम्मान पत्र का वाचन शायर डॉ नासिर जैदी ने किया। ज्योति वधवा रंजना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में प्रेरणा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रेमनारायण व्यास , समालोचक डॉ गौरीशंकर प्रजापत कवि बाबूलाल छंगाणी, , कवियत्री डॉ कृष्णा आचार्य, मीनाक्षी स्वर्णकार, वरिष्ठ रंगकर्मी बीएल नवीन संगीतज्ञ ज्ञानेश्वर सोनी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश महर्षि प्रेमरतन सोनी, प्रेम प्रकाश सोनी, धर्मेन्द्र सोनी, डॉ. मोहम्मद फारूक चौहान, जुगराज मंडोरा, गणेश सोनी, , श्रीगोपाल स्वर्णकार, विष्णु दत्त स्वर्णकार, श्रीमती झवरा स्वर्णकार, सौरभ स्वर्णकार, ने भी विचार रखे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...