औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
28 दिसंबर 2025 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
खाद्य मंत्री गोदारा ने लूणकरणसर में दर्जनों कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण
*प्रदेश में हुए रिकॉर्ड विकास कार्य, जनता के विश्वास पर खरी उतरी सरकार: गोदारा*
बीकानेर, 27 दिसम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर रहे।
उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास कर ग्रामीणों के अनेक सौगातें दी।
गोदारा ने पीपेरा में 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित सार्वजनिक सामुदायिक भवन, 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित नाथ समाज के सामुदायिक भवन व पंचायत परिसर में 11 लाख रुपए से निर्मित टीन शैड मय कोटा स्टोन कार्य का लोकार्पण किया। पीपेरा गांव में ही रेलवे गेट से अंडर ब्रिज तक 18 लाख रुपए की लागत से 1 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण के कार्य व पीपेरा रेलवे गेट से रेलवे अंडरब्रिज तक 34 लाख रुपए से 1 किलोमीटर मिसिंग लिंक सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गत दो वर्षों में प्रदेश में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। जिनसे आमजन को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि आज लगातार नई सड़कें बन रही हैं। अस्पतालों में सुविधाओं की बढ़ौतरी हुई है। स्कूलों में संसाधन बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी अनेक कार्य स्वीकृत हुए हैं।
*रामबाग से राणीसर तक बनेगी सड़क*
गोदारा ने रामबाग में रामबाग से राणीसर तक 2 कि.मी. सड़क का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 66.50 लाख रुपए व्यय होंगे। उन्होंने मुख्य गुवाड़ में पार्क का लोकार्पण किया। इस कार्य पर 11 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने रामबाग गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की चार दीवारी का लोकार्पण किया। इस पर 10 लाख रुपए की व्यय हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा रामबाग से राणीसर तक की सड़क की मांग की जा रही थी। यह सड़क बनने से आमजन का आवागमन सुलभ होगा। उन्होंने निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं का लाभ बच्चों को मिले, इसके लिए अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि लूणकरणसर को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं आने दी जाएगी।
*पानी, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं में हुआ इजाफा*
खाद्य मंत्री ने घेसुरा गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास किया। इस पर पर 55 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वाधिक कार्य किए हैं। जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने लगी हैं। उन्होंने महाजन वॉटर वर्क्स डिग्गी सफाई, फिल्टर भवन मरम्मत व सीसी ब्लॉक का लोकार्पण किया। इन कार्यों पर 47 लाख रुपए खर्च किए गए। महाजन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 25 लाख रुपए से निर्मित मोर्चरी रूम व सीसी ब्लॉक का शिलान्यास किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आधुनिक लैब का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 77 लाख रुपए खर्च होंगे। श्री गोदारा ने ढाणी छिल्ला में 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित ट्यूबवैल का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आने वाले बजट में जिले को और कई सौगातें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से किए वादे पूरे किए हैं। आज प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डी देवेंद्र चौधरी, सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध, कानाराम गोदारा, वृताधिकारी पुलिस रणवीर कुमार, कैलाश सारस्वत, सावन पुरोहित, महेंद्र सारस्वत, राहुल पारीक, राजाराम झोरड़, अमराराम सियाग, नेतराम गोदारा, मुरारी बेनीवाल, सतपाल गोदारा आदि मौजूद रहे।





0 Comments
write views